बिलासपुर, जनवरी, 30/2025
महापौर के दो और पार्षद के नौ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए…
नगर निगम बिलासपुर में नाम वापसी के अंतिम समय तक महापौर पद के 2 उम्मीदवार एवं पार्षद पद के 9 उम्मीदवारों ने नामांकन आज वापस ले लिया है। रिटर्निंग अधिकारी आर. ए. कुरूवंशी ने बताया कि महापौर पद के लिए त्रिलोक चंद श्रीवास एवं ननकी राम पटेल ने नामांकन पत्र वापस लिया है।
इसी प्रकार वार्ड पार्षद के लिए वार्ड क्रमांक 15 से वेदराम यादव, विनोद यादव, वार्ड क्रमांक 07 से मनोज पाठकर, वार्ड क्रमांक 03 से निरीता बघेल, विमला रातरे, वार्ड क्रमांक 61 से मयंक सिंह गौतम, वार्ड क्रमांक 11 से उषा रानी प्रजापति, सत्या रजक एवं वार्ड क्रमांक 10 से मोहम्मद युसुफ ने अपना नामांकन वापस ले लिया। कल दो पार्षद प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए थे।
चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों में से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रत्याशियों को उनके दल के लिए आरक्षित प्रतीक चिन्ह आबंटित कर दिया गया। अन्य प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति08/03/2026दुर्ग में अफीम की खेती पर सियासत गरम : कांग्रेस ने सरकार को घेरा,, भाजपा नेता की संलिप्तता,, नशे के कारोबार को सरकार पर संरक्षण देने का आरोप ?…
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
