गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अगस्त, 13/2025
सनातन संस्कृति और सत्य घटनाओं पर आधारित ‘उदयपुर फाइल्स’ को मिले व्यापक प्रदर्शन का मौका – बजरंग दल… कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
जिले में “उदयपुर फाइल्स” फिल्म के व्यापक और अनिवार्य प्रदर्शन की मांग को लेकर बजरंग दल, ज़िला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिला प्रशासन से आग्रह किया गया कि यह फिल्म, जो सामाजिक जागरूकता और सत्य घटनाओं पर आधारित है, जिले के सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।
बजरंग दल के प्रतिनिधियों ने कहा कि “उदयपुर फाइल्स” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सशक्त सामाजिक दस्तावेज है, जो सनातन संस्कृति, धर्म के नाम पर हो रहे अत्याचार और समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ स्पष्ट और प्रभावशाली संदेश देती है। यह युवाओं में सत्य, धर्म और संस्कृति की रक्षा के प्रति चेतना जागृत करने का कार्य करती है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कई स्थानों पर इस फिल्म का प्रदर्शन सीमित रूप से हो रहा है, जिसके पीछे प्रचार-प्रसार की कमी या अन्य कारण बताए जा रहे हैं। इसके विपरीत, कई ऐसी फिल्में जिन्हें समाज विरोधी और विवादास्पद माना गया, उन्हें प्रमुखता और बड़े पैमाने पर प्रदर्शन का अवसर मिलता है। बजरंग दल ने इसे समाज के प्रति अन्याय बताते हुए, प्रशासन से हस्तक्षेप करने और इस फिल्म के प्रदर्शन को प्राथमिकता देने की मांग की।

इस अवसर पर उपस्थित संत स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी ने कहा कि “यह फिल्म समाज को अपने अतीत से जुड़ने, वर्तमान को समझने और भविष्य के प्रति सजग होने का संदेश देती है। ऐसे प्रयासों को प्रशासन का सहयोग मिलना चाहिए।”
ज्ञापन सौंपने पहुंचे कार्यकर्ताओं में प्रकाश साहू, सागर पटेल, दलवीर सिंह पवार, बृजेश सोनी, निखिल परिहार, विनय पांडे, शनि पटेल, भूपेंद्र चौधरी, प्रकाश पटेल, अनुराग पांडे, शैलेश जयसवाल, नवीन विश्वकर्मा, सौरभ केसरवानी, हर्षित नामदेव, सुजीत यादव, बिकुल यादव, हर्ष पटेल, अभिषेक यादव, जय यादव, अमन शुक्ला एवं नीरज कौशिक शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन समाजहित को ध्यान में रखते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा, जिससे जिले के नागरिक इस महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक फिल्म को बड़े पैमाने पर देख सकें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized09/10/2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
