बिलासपुर, अक्टूबर, 03/2026
क्या सोने का रावण जलाएगा निगम ?’ 6 लाख के रावण पर कांग्रेस का तंज, 20 लाख का खर्च, नगर निगम के दशहरा आयोजन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल !
बिलासपुर। दशहरा से पहले बिलासपुर में रावण दहन को लेकर सियासत गरमा गई है। नगर निगम द्वारा साइंस कॉलेज मैदान में अलग से दशहरा उत्सव कराने की तैयारी पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए करीब 20 लाख रुपए के प्रस्तावित खर्च को लेकर पारदर्शिता की मांग की है।
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, आयोजन के लिए जारी निविदा में टेंट, मंच और बैठक व्यवस्था पर 9.96 लाख, आतिशबाजी पर 4 लाख और लाइट-साउंड पर 6 लाख रुपए का प्रावधान है। वहीं करीब 80 फीट ऊंचे रावण के पुतले की लागत को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, पूर्व महापौर रामशरण यादव और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूछा कि जब नगर निगम का दशहरा आयोजन परंपरागत रूप से पुलिस ग्राउंड में होता रहा है, तो साइंस कॉलेज में अलग आयोजन क्यों किया जा रहा है? कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि महापौर पूजा विधानी को साइंस कॉलेज में निगम के आयोजन की जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है। ऐसे में सवाल उठाया गया कि निविदा किस स्तर पर और किसकी मंजूरी से जारी हुई।
कांग्रेस ने आयोजन के सरकारीकरण, सार्वजनिक धन के इस्तेमाल और साइंस कॉलेज मैदान में वर्षों से दशहरा आयोजित करने वाली स्थानीय समिति की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए हैं। नेताओं ने कहा कि उन्हें दशहरा आयोजन से आपत्ति नहीं है, लेकिन जनता के पैसे से होने वाले खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने रामसेतु सौंदर्याकरण के लिए स्वीकृत 2.62 करोड़ रुपए का मुद्दा भी उठाया और कहा कि निगम को स्थायी विकास कार्यों पर प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए।
वहीं साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन के मुख्य अतिथि को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि एमआईसी के प्रस्ताव में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का नाम चर्चा में है, जबकि सुशांत शुक्ला के नाम को लेकर भी अटकलें हैं। हालांकि आधिकारिक घोषणा होने तक इसे महज चर्चा माना जा रहा है।
अब कांग्रेस के सवालों के बाद नजर नगर निगम के जवाब पर है कि साइंस कॉलेज में अलग दशहरा आयोजन का फैसला किस आधार पर लिया गया, करीब 20 लाख रुपए के खर्च को मंजूरी कैसे मिली और आयोजन में मुख्य अतिथि कौन होगा।
Author Profile
Latest entries
राजनीति03/10/2026क्या सोने का रावण जलाएगा निगम ?’ 6 लाख के रावण पर कांग्रेस का तंज, 20 लाख का खर्च, नगर निगम के दशहरा आयोजन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल !
बिलासपुर03/10/2026चकरभाठा में चैंबर ऑफ कॉमर्स का नया अध्याय, अशोक जोतवानी बने प्रथम अध्यक्ष
बिलासपुर02/10/2026सरकारी जमीन… 25 फीट से ज्यादा गहरी अवैध खुदाई… और अब उसी जमीन पर ईंट भट्ठा ? आखिर खजुरी नवागांव में चल क्या रहा ? गांव के खसरा 823/1 पर उठे बड़े सवाल..
प्रशासन02/10/2026अवैध रेत परिवहन पर चला कानून का डंडा, आरोपी को 1 साल की सजा और ₹25 हजार जुर्माना.. खनिज विभाग की विशेष मुहिम में 66 मामलों में FIR, खैरा डंगनिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रेत परिवहन करते पकड़े गए थे आरोपी..
