आपसी रंजिश में गई युवक की जान… गेट पे धक्का लगने पर हुआ था झगड़ा… चाकू मार कर दी हत्या… 4 गिरफ्तार..
बिलासपुर, फरवरी, 25/2022
बिलासपुर के समता कालोनी में शुक्रवार की दोपहर को गार्डन में बैठे 3 नाबालिगों पर अन्य युवको ने मारपीट शुरू कर दी उसमे से एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए जिसमे से 1 की मौत हो गयी और दूसरे का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने कुछ घंटों में ही4 युवको को गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ पर सभी ने मारपीट और हत्या करने की बात कबूल कर ली है। इस सभी की विधिवत गिरफ्तारी की गई है।

गुरुवार की दोपहर तालापारा निवासी मोहम्मद शाकिर अपने नाबालिग दोस्तों के साथ तालापारा स्थित समता कॉलोनी के गार्डन में बैठे हुए थे और बाहर निकलते समय वहां मौजूद अन्य नाबालिग लड़को के साथ धक्का लगने के बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद सभी अपने अपने घर चले गए थे शुक्रवार को फिर से शाकिर अपने नाबालिग दोस्तों के साथ समता कॉलोनी गार्डन में दोपहर करीबन 3:00 बजे बैठे हुए थे और मोबाइल में गेम खेल रहे थे उसी समय सभी नाबालिग लड़के गार्डन पहुँचे और कल धक्का लगने की बात को लेकर गाली गलौज करने लगे और मारपीट करने लगे मना करने पर एक नाबालिग लड़का अपने पास रखें धारदार चाकू से हमला कर दिया जिससे दो लड़कों को गंभीर चोट लगी चाकू मारने के बाद सभी लड़के मौके से फरार हो गये मौके पर प्रार्थी मोहम्मद शाकिर अपने अन्य दोस्तों के साथ दोनों घायल को लेकर सिम्स अस्पताल इलाज के लिए लेकर गए जहां एक लड़के को डॉक्टर साहब द्वारा मृत घोषित किया गया और दूसरे लड़के को छाती में गहरा चोट लगने से इलाज हेतु भर्ती कराया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल हत्या का मामला अपराध पंजीबद्ध किया गया और मामले की सूचना जिले की एसएसपी पारुल माथुर एवं वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों की धरपकड़ कर गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुए थाना सिविल लाइन से तत्काल एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना की गई जो घटना स्थल तथा तालापारा में अलग-अलग स्थानों से चार नाबालिक को पकड़ा गया सभी से अलग-अलग पूछताछ करने पर सभी ने मृतक एवं उनके दोस्तों के साथ मारपीट कर घटना कारित करना स्वीकार किया सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं चाकू को जप्त किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
