उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने जीता इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले….
ट्राफी के साथ ही 25 लाख रुपए नगद और एक चमचमाती स्विफ्ट कार, इनाम में मिली… अरुणिता कांजीलाल रही दूसरे स्थान पर….
अगस्त, 16/ 2021, बिलासपुर
मुंबई : इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को हुआ। जावेद अली, मीका सिंह और सुखविंदर सिंह जैसे खास मेहमानों के साथ टॉप 6 में शामिल कंटेस्टेंट के परफॉरमेंस के बीच यह 12 घंटे लंबा एपिसोड रहा है। छह फाइनलिस्ट पवनदीप राजन, निहाल टौरो, अरुणिता कांजीलाल, शनमुखप्रिया, सायली कांबले और मोहम्मद दानिश थे और आखिरकार पवनदीप राजन ने यह सीजन जीत लिया है।
लंबे 12 घंटे के ग्रैंड फिनाले और कई दिग्गज मेहमानों की मौजूदगी के बीच होस्ट आदित्य नारायण ने सबकी दिल की धड़कने बढ़ाते हुए इंडियन आइडल 12, 2021 के विजेता की घोषणा की। इसके अलावा अरुणिता कांजीलाल दूसरे, सायली कांबले ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि मोहम्मद दानिश, निहाल टौरो और शनमुखप्रिया चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहे।
इंडियन आइडल का सीजन 12 जीतने के साथ पवनदीप राजन को सिगिंग रियलिटी शो की ट्रॉफी तो मिली ही लेकिन इसके साथ ही 25 लाख की इनाम राशि और साथ ही एक चमचमाती मारुति स्विफ्ट कार भी दी गई। पवनदीप के नाम की घोषणा होते ही मौके पर मौजूद उनके माता-पिता और परिजनों की आंखों से आंसू छलक पड़े।
इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले में सुप्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह, मीका सिंह, अमित मिश्रा, कुमार शानू, जावेद अली, अलका याज्ञनिक, उदित नारायण जैसे कई संगीत जगत के दिग्गज मौजूद थे, जिन्होंने अपनी सुरीली अदाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
