• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

एयरपोर्ट के लिए आंदोलन रंग लाता दिख रहा, चकरभाठा हवाई अड्डे से उड़ान शुरू करने राज्य सरकार ने केन्द्र को लिखा पत्र !

बिलासपुर // चकरभाठा हवाई अड्डे से उड़ान शुरू करने के लिये राज्य सरकार ने केन्द्र को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि देश के प्रमुख शहरों को बिलासपुर की हवाई सेवा से जोड़ने में कोई तकनीकी या व्यावहारिक बाधा नहीं है।

विमानन सेवा के संचालक टामन सिंह सोनवानी ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खरोला को बुधवार को भेजे गये पत्र में कहा है कि देश के छोटे शहरों को विमान सेवा के माध्यम से जोड़ने तथा आम नागरिकों को सस्ती घरेलू विमान सेवा उपलब्ध कराने के लिए अति महात्वाकांक्षी रिज़नल कनेक्टिविटी योजना बनाई गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इसके लिए जगदलपुर, बिलासपुर (चकरभाठा) एवं अम्बिकापुर (दरिमा) एयरपोर्ट को तैयार किया है। जगदलपुर और बिलासपुर (चकरभाठा) एयरपोर्ट को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से दो-सी, विजुअल फ्लाइट रूल्स (दृश्य उड़ान नियम, वीएफआर) श्रेणी का सार्वजनिक उपयोग श्रेणी (पब्लिक यूज़ कैटेगरी) का लाइसेंस भी प्राप्त हो चुका है। रीज़नल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस-3) के अंतर्गत राज्य के जगदलपुर एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए विमान सेवा प्रारंभ होने की उम्मीद थी। साथ ही चकरभाठा, बिलासपुर से सप्ताह में निर्धारित दिनों में लखनऊ, वाराणसी, पटना, रांची वायु मार्ग पर विमान संचालन सम्बन्धी प्रस्ताव भी प्रेषित किया गया था। इसके बावजूद जगदलपुर से प्रस्तावित विमान सेवा शुरू नहीं हुई और चकरभाठा (बिलासपुर) से विभिन्न शहरों के लिए विमान संचालन के लिये दिये गए प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। राज्य में बिलासपुर के उत्तरोत्तर विकास के साथ ही यहां से विमान सेवा शुरू करने की मांग निरंतर उत्पन्न हो रही है और जन आकांक्षाएं भी उड़ान के लिए बढ़ चुकी है।

पत्र में यह भी लिखा गया है कि राज्य शासन ने चकरभाठा को उड़ान योजना के लिए तैयार कर रखा है। हवाईअड्डे में सभी उपकरण लगाये जा चुके हैं, मानव संसाधन नियोजित किये जा चुके हैं। यहां जरूरी सुरक्षा व्यवस्था भी की जा चुकी है। अतएव, उड़ान योजना के तहत चकरभाठा से विमान सेवा संचालन करने की जरूरी कार्रवाई की जाये, ताकि छत्तीसगढ़ के लोगों को विमान सुविधा के साथ-साथ उड़ान की सस्ती विमान सेवा मिल सके और जन आकांक्षाएं पूरी हो सके।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed