बुधवार को 1 दिन में प्रदेश में कुल 2106 नए संक्रमित मरीज मिले वही 28 लोगों की कोरोना से मौत हुई…
बुधवार को दुर्ग में 793 रायपुर में 573 राजनांदगांव में 126 और बिलासपुर में 101 नए संक्रमित मरीज मिले…
बिलासपुर // प्रदेश में कोरोनावायरस कोविड-19 का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एक ही दिन में प्रदेश में रिकॉर्ड 2106 नए संक्रमित मरीज मिले। वही आज लगातार चौथे दिन दुर्ग संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में टॉप पर रहा। वहां आज एक ही दिन में 793 नए संभावित मरीज मिले। जबकि बिलासपुर में 101 राजनांदगांव में 126 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। कोरोना संक्रमण के चलते हर दिन हो रही मौतों के मामले में भी प्रदेश की हालत खराब होती जा रही है।आज बुधवार को प्रदेश में कुल 28 लोगों की मौत इस संक्रमण से हुई है। इनमें सर्वाधिक 10 मौतें रायपुर में, 9 दुर्ग में, तीन बेमेतरा में दो बलौदा बाजार में और बिलासपुर कोरबा कोरिया सरगुजा रायगढ़ जिला महासमुंद में 1-1 मौत होने की खबर मिली है। जिस तरह से प्रदेश में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है वहीं कोरोना के चलते हर दिन हो रही मौतों की संख्या में भी जैसी बढ़ोतरी हो रही है वह चिंताजनक है। प्रदेश सरकार और शासन प्रशासन तथा सामाजिक राजनीतिक संगठनों एवं आम जनता को प्रवेश कि इन स्थितियों को गंभीरता से लेते हुए संक्रमण को रोकने के उपायों पर तत्परता से काम करना चाहिए।इसमें जरा भी लापरवाही अथवा विलंब से हालात नियंत्रण के बाहर जा सकते हैं।
देखे जिलों के आंकड़े…

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/10/2026सरकारी जमीन… 25 फीट से ज्यादा गहरी अवैध खुदाई… और अब उसी जमीन पर ईंट भट्ठा ? आखिर खजुरी नवागांव में चल क्या रहा ? गांव के खसरा 823/1 पर उठे बड़े सवाल..
प्रशासन02/10/2026अवैध रेत परिवहन पर चला कानून का डंडा, आरोपी को 1 साल की सजा और ₹25 हजार जुर्माना.. खनिज विभाग की विशेष मुहिम में 66 मामलों में FIR, खैरा डंगनिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रेत परिवहन करते पकड़े गए थे आरोपी..
Uncategorized01/10/2026मल्हार के शासकीय स्कूल में अनियमितताओं और फीस के नाम अवैध वसूली पर भड़की छात्राएं, शिकायत ले कर पहुंची कलेक्ट्रेट…
अपराध28/09/2026पद और पार्टी ज्वाइनिंग के नाम पर लाखों का खेल ! 82.63 लाख की ठगी में निखत परवीन शाबरी गिरफ्तार…
