पंजाब // दिल्ली-एनसीआर में कोरोना की गंभीर स्थिति और पंजाब में दूसरी लहर की आशंका के बीच, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को राज्य में नए प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। इसके तहत सभी शहरों और कस्बों में रात के कर्फ्यू को फिर से लागू करना शामिल है। 1 दिसंबर से मास्क नहीं पहनने या सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करने पर जुर्माना भी दोगुना कर दिया है। अब मास्क नहीं पहनने पर एक हजार रुपये का फाइन देना होगा।सीएम ने लोगों से की अपील15 दिसंबर को आदेशों की समीक्षा की जाएगी। सभी होटलों, रेस्तरांओं और मैरिज हॉल्स के खुलने का समय भी 9.30 बजे तक ही सीमित रहेंगे। रात 10 बजे से रात का कर्फ्यू शुरू होगा जो सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने लोगों को किसी भी परिस्थिति में इन नियमों का उल्लंघन नहीं करने की अपील की है। एक उच्च-स्तरीय राज्य कोविड की समीक्षा बैठक के बाद नए प्रतिबंधों का विवरण देते हुए, एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि #COVID19 नियमों का उल्लंघन करने वालों को 1000 रुपए का जुर्माना देना होगा।कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया आदेशऑक्सीजन और आईसीयू बेड की उपलब्धता को और मजबूत करने के लिए, कैप्टन अमरिंदर ने एल II और एल III को मजबूत करने का आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को उन जिलों की निरंतर निगरानी करने को कहा जो एल III सुविधाओं से लैस नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जीएमसीएच और सिविल अस्पतालों में प्रबंधन की जांच विशेषज्ञ समूह से प्राप्त रिपोर्ट की सिफारिशों के आधार पर की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभागों को विशेषज्ञों, सुपर-विशेषज्ञों, नर्सों और पैरामेडिक्स की आपातकालीन नियुक्तियां करने का भी निर्देश दिया है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
