कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट में बिलासपुर जिला अव्वल… कलेक्टर ने दी बधाई…
बिलासपुर // कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में बिलासपुर जिला छत्तीसगढ़ में अव्वल नंबर पर है। बिलासपुर जिले में कोविड-19 के 82 प्रतिशत मरीज स्वस्थ्य हो गये। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
जिले में कोरोना मरीज के रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी पिछले रिपोर्ट में बिलासपुर जिला 75 प्रतिशत रिकवरी रेट के साथ राज्य में दूसरे स्थान पर था। कल 28 सितम्बर को जारी रिपोर्ट के अनुसार रिकवरी रेट में जिला का पहला स्थान है। जिले में 7 हजार 234 कोविड-19 पाॅजीटिव मरीजों में से 5 हजार 968 मरीज पूर्णत स्वस्थ्य हो गये। जिनमें 2 हजार 383 मरीज अस्पतालों से स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए तथा होम आईसोलेशन में रहने वाले 3 हजार 585 मरीज भी पूर्णत स्वस्थ्य हो गये है।
रिकवरी दर में लगातार वृद्धि पर कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस उपलब्धि में स्वास्थ्य विभाग का अहम येागदान है। सरकारी एवं निजी अस्पताल अपना सम्पूर्ण योगदान दे रहे हैं तथा पुलिस प्रशासन और आम जनता की भी इसमें सराहनीय भूमिका है। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने, मास्क के उपयोग के लिए जन जागरूकता हेतु भी लगातार प्रयास किये जा रहे है। जिससे कोरोना संक्रमण में रोकथाम हो सके। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अस्पताल और होम आईसोलेशन से बचने के लिए प्रशासन के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करे।
कलेक्टर ने कहा कि जिले को कंटेनमेंट क्षेत्र से विमुक्त कर दिया है लेकिन हमे सर्तक रहना होगा और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा उपाय करने होंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized25/07/2026आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
धर्म-कला -संस्कृति23/07/2026छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में निकलेगी तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” “भांचा श्रीराम का सम्मान, ननिहाल छत्तीसगढ़ का प्रण — श्रद्धा के नारियल, रामलला के श्रीचरणों में समर्पण।”
