बिलासपुर, दिसंबर, 08/2021
खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालो पर कार्यवाही करते हुए दर्जनभर से ज्यादा हाइवा, जेसीबी, पोकलेन जप्त किये है और उन पर जुर्माना लगाया है। खनिज विभाग से मिली जानकारी की पिछले कुछ दिनों से अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के मामलों में कार्यवाही करते हुए 23 मामले दर्ज किए गए है। जिनमे 5 मामलो में 1 लाख 24 हजार की वसूली की गई है और बाकी के 18 प्रकरणों में कार्यवाही जारी है। खनिज अधिकारी ने बताया कि मिट्टी मुरुम की अवैध उत्खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थी टीम को मौके पर भेजा गया तो रमतला में 1हाइवा 1 पोकलेन मशीन से खनिज मिट्टी, मुरुम का उत्खनन किया जा रहा था । मौके पर संबंधित दस्तावेज ना मिलने पर अवैध खुदाई में लगे वाहनों को जप्त कर प्रकरण दर्जन किया गया। इसी तरह ग्राम सांधीपारा रतनपुर में अवैध उत्खनन की मौका जांच के दौरान एक ट्रैक्टर को पत्थर का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए पकड़े जाने पर उसे जप्त कर रतनपुर थाने में रखा गया है।
तुर्काडीह पुल के पास रेत की अवैध उत्खनन किया जा रहा है जिस पर खनिज टीम ने मंगलवार को कार्यवाही करते हुए 2 ट्रैक्टरों को जप्त किया ही। ग्राम सैदा में के आसपास मिट्टी खुदाई की शिकायत पर ग्राम पोड़ी में 2 हाइवा को अवैध उत्खनन मामले में जप्त किया गया है। इसके साथ ही लोफन्दी में रेत का भंडारण के मामले में एक जेसीबी को जप्त कर सील कर प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अलावा ग्राम कोई, सेंदरी, मंगला, निरतु, जोगीपुर, क्षेत्र में 14 वाहनों को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
