• Sun. Sep 6th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

छत्तीसगढ़ में बंजारा समाज के प्रथम आईपीएस के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत… छत्तीसगढ़ बंजारा समाज मे खुशी कि लहर…

छत्तीसगढ़ में बंजारा समाज के प्रथम आईपीएस के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत…

छत्तीसगढ़ बंजारा समाज मे खुशी कि लहर…

अक्टूबर, 22/2021, बिलासपुर

आल इंडिया बंजारा सेवा संघ युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक के नेतृत्व में गुरुवार 21 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की पावन धरा में बंजारा रत्न 2018 बैच छत्तीसगढ़ केडर आइपीएस किरन चव्हाण के ट्रेनिंग पूरा कर छत्तीसगढ़ रायपुर आगमन पर आल इंडिया बंजारा सेवा संघ युवा प्रकोष्ठ की टीम द्वारा मैंग्नेटो मॉल स्थित होटल हयात में भव्य स्वागत किया गया। किरण चौहान के साथ सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई जिस पर उन्होंने कहा कि समाजिक कार्यो एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में समाज के लोगो को हर सम्भव मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा, समाज को मेरी जहां आवश्यकता रहेगी मैं पूरे मन से सहयोग करूँगा। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ स्थित बंजारा समाज के लोगो से मिलकर बहुत ही हर्ष हुआ। अजय नायक ने कहा आप जैसा सरल स्वभाव का आईपीएस अधिकारी पाकर पूरा छत्तीसगढ़ बंजारा समाज मे खुशी कि लहर है। आने वाले समय के आपके मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ छात्र-छात्राओ को आईएएस, आईपीएस जैसे प्रतियोगी परीक्षाओ में बैठने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अजय नायक, प्रदेश महासचिव विष्णु नायक, प्रदेश महामंत्री मनोज मुछावड़, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुलाब नायक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश राठौड़, मेगासिटी रायपुर अध्यक्ष आलेख नायक, जिला सह कार्यलय प्रभारी नवनीत लाहौरिया उपस्थित थे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed