जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाई ने की भाई की हत्या ,,
गढ्ढा खोद दफनाई लाश ,,
आरोपी ने घटना के पूर्व छककर पिलाई थी शराब ,,
राड से सिर पर किया था वार , आरोपी ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम ,,

पामगढ़ // जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दो लोगों के साथ मिलकर भाई के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। मौके वारदात पर ही युवक की मौत हो गई। गड्ढा खोदकर युवक के शव को दफना दिया। परिजनों की निशानदेही पर आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसके बाद यह खुलासा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना अंतर्गत मेउभाटा निवासी युवक अनिल शास्त्री, अपने चचेरे भाई राजकुमार शास्त्री के साथ पुराना जमीन विवाद को लेकर अक्सर विवाद करता था। इसी विवाद को लेकर हत्या करने की साजिश रची गई। इस साजिश में अनिल ने अपने साथी दिलेश पंकज और एक नाबालिग के साथ योजना बनाई। घटना 4 जुलाई शनिवार की है उन्होंने पहले राहौद शराब दुकान से 3 बॉटल बीयर और 2 गोवा की शराब लेकर बारगांव नहर के पास पहुंचे। इसके बाद शाम को अनिल ने राजकुमार को फोन से बीयर पीने के लिए बुलाया। राजकुमार बारगांव से महेंदी जाने वाली नहर मार्ग में खाली पड़ी जगह पर पहुंचा। जहां पहले से ही अनिल अपने 2 दोस्तों के साथ मौजूद था। चारों ने मिलकर शराब पी, इस दौरान आरोपियों ने कम नशा वाला बीयर पीया और मृतक को छककर शराब पिलाई और अनिल फ़ोन में बात करने के बहाने वहां से उठ गया, छुपाया हुआ रॉड तक पहुंचा।
इस बीच दोनों मृतक को बातों में उलझाए रहे और मौका पाकर अनिल मृतक के सिर पर हमला कर दिया। जिससे मृतक गस्त खाकर वही ज़मीन पर गिर गया। फिर तीनों ने मिलकर मुरुम खुदाई वाली जगह पर उसे दफना दिया। उसके बाद वे फरार हो गए। इधर घर नहीं पहुंचने से परेशान परिजन मृतक की तलाश में शुरू की। रविवार को संभावित रिश्तेदारों के यहां पता किया गया। लेकिन मृतक का कही पता नहीं चला, जिस पर सोमवार को पामगढ़ थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई, साथ ही बताया की अनिल ने शाम को फोन करके बुलाया था, उसके बाद से वह घर नहीं लौटा है और फ़ोन भी नहीं लग रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने अनिल को हिरासत में लेकर पूछा की। पहले तो उसने गोलमोल जवाब दिया।
पुलिस के सख्ती से पूछने पर अनिल हत्या का राज खोला , उसने बताया कि 4 जुलाई की शाम राजकुमार की हत्या कर दी है और गड्ढे में दफना दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम की अनुमति से शव को बाहर निकलवाया. मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. आरोपियों में 1 नाबालिग है। मुरुम खुदाई के बाद हुए गड्डे में शव को दफना दिया था। बारिश के कारण गड्ढा लगभग 2 फ़ीट पानी से भर गया था। जिससे शव को बाहर निकालने में काफी मशक्क्त करनी पड़ी। शव मिलने के बाद हत्या में प्रयुक्त लोहे के रॉड को भी बगल के गड्ढे से बरामद किया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
