जिला पंचायत क्षेत्र का विकास व ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान ही मेरी प्राथमिकता – अंकित गौरहा…
बिल्हा के ग्राम पंचायत मगरउछला में नाली और सीसी रोड सहित 10.50 लाख के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन….
बिलासपुर, मार्च, 10/2022
बरसात के समय पंचायतों में पानी निकासी के साथ ही जर्जर सड़क में चलना मुश्किल हो जाता है। इससे ग्रामीणों को बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत मगरउछला के ग्रामीणों को अब इन समस्याओं से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। ये बातें जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बुधवार को बिल्हा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मगरउछला में नाली और सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन करते हुए कहीं। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्राम पंचायत मगरउछला में नाली नहीं होने के कारण ग्रामीणों को खासकर बरसात के समय में पानी निकासी की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। बरसाती पानी के कारण कच्ची सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है। इससे ग्रामीणों को बरसात के में दोहरी समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि मगरउछला सरपंच मायाबाई अशोक यादव ने उन्हें ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया था।

उन्होंने पंचायत की समस्या को ध्यान में रखते हुए मगरउछला में नाली और सीसी रोड निर्माण के लिए प्रयास किया। जिससे पंचायत में 4.5० लाख रुपए नाली और 6 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण के लिए स्वीकृत हुए हैं। यह राशि पंचायत को आवंटित कर दी गई है। उन्होंने निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समय पर पूरा करने की बात कही है, ताकि बरसात से पहले ग्रामीणों को नाली और सीसी रोड की सौगात मिल जाए। भूमिपूजन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर आमजनों को सहूलियत पहुंचाने की बात कही।

इस कार्यक्रम में जितेंद्र कौशिक,पूर्व जनपद सदस्य गौरीशंकर यादव,मगरउछला सरपंच माया बाई अशोक यादव,हरदीकला के उपसरपंच उकेश वर्मा, विनोद कौशिक व ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
