देश की विमानन कंपनियों के समान अब भारतीय रेलवे भी ट्रेन में खराब बर्ताव या अभद्र व्यवहार करने वाले लोगों की रेल यात्रा पर प्रतिबंध लगाएगी। रेलवे में इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।हालांकि इस बात की जानकारी नही मिल पॉई है कि रेलवे यह नियम कब से लागू करने जा रहा है और खराब बर्ताव के दोषी लोगों पर कितने समय (माह) के लिये पाबंदी लगाई जायेगी। दरअसल विमानों की तरह ही देश की ट्रेनों में भी समय समय पर कुछ यात्रियो द्वारा अन्य यात्रियो अथवा रेल कर्मियों से अभद्र बर्ताव कर हंगामा खड़ा कर दिया जाता है।। हाल ही में एक विमानन कंपनी के हवाई जहाज में हुई एक घटना से रेलवे यह पहल करने का विचार कर रही है। हाल में एयर इंडिया से सफर कर रहे वरिश्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी के साथ स्टैंडअप कॉमेडियन
कुणाल कामरा के द्वारा दुर्व्यवहार का मामला देश मे जमकर चर्चा में है। विमानन कंपनियो ने इसके कारण कॉमेडियन कुणाल कामरा की हवाई यात्रा पर पाबंदी लगा दी है। ऐसी पाबंदी लगाने वाली कम्पनियो में एयर इंडिया,इंडिगो, गो एयर और स्पाइसजेट सरीखी प्रमुख विमानन कंपेनिया शामिल हैं।
अब इसे देखते हुये भारतीय रेल ने भी देश की ट्रेनों में अभद्र बर्ताव करने वालों की रेल यात्रा प्रतिबंधित करने पर विचार कर रही है। कहा जा रहा है कि इसके साथ ही रेलवे उन लोगो की भी ट्रेनों से यात्रा पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है जिन्हें देश की विमानन कंपनियों ने प्रतिबंधित कर रखा है। रेलवे ऐसे लोगो की सूची विमानन कंपनियों से लेकर उसे अपने सिस्टम में डाल देगी जिससे खराब बर्ताव के कारण प्रतिबंधित हुये हवाई यात्रियो को ट्रेन से यात्रा करने की भी मनाही कर दी जाएगी।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
