
बिलासपुर // शारदेय नवरात्रि पर्व को लेकर बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। जिसमे उन्होंने माता भक्तों को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर रतनपुर मार्ग को मरम्मत करने की आवश्यकता जताई है। विधायक ने जिला प्रशासन को लिखे पत्र में कहा है कि नवरात्रि के समय इस मार्ग में आवागमन अन्य दिनों की अपेक्षा बढ़ जाती है और बहुत से माताभक्त पैदल दर्शन करने भी जाते है ऐसे खराब सड़क की वजह से लोगो को तकलीफ उठानी पड़ती है ।अतः बिलासपुर रतनपुर मार्ग की वर्तमान खराब स्थिति को देखते हुए अविलम्ब सुधार कार्य की जरूरत है जिस पर जल्द से जल्द कार्य शुरू कराया जाए ।जिससे माता भक्तों के साथ आम नागरिक और यात्रियों को अच्छे सड़क की सुविधा मिल सके।विधायक शैलेश पांडे ने आशा जताई है कि नवरात्रि के पहले ही जिला प्रशासन इस महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा कर लेगा और लोगो को राहत मिलेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized25/07/2026आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
धर्म-कला -संस्कृति23/07/2026छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में निकलेगी तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” “भांचा श्रीराम का सम्मान, ननिहाल छत्तीसगढ़ का प्रण — श्रद्धा के नारियल, रामलला के श्रीचरणों में समर्पण।”
