• Thu. Jul 30th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग, रेप : शादीशुदा महिला की अश्लील फोटो बना करता रहा दुष्कर्म… आरोपी कपड़ा व्यापारी शंकु उर्फ़ शंकर जीवनानी गिरफ्तार…

पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग, रेप : शादीशुदा महिला की अश्लील फोटो बना करता रहा दुष्कर्म… आरोपी कपड़ा व्यापारी शंकु उर्फ़ शंकर जीवनानी गिरफ्तार…

बिलासपुर, मार्च, 28/2022

तोरवा क्षेत्र में रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी ने अपने से 4 साल बड़ी महिला से दोस्ती कर उसकी अश्लील तस्वीरें बना ली फिर उसे ब्लैकमेल कर उसका रेप करता रहा और उससे महंगी मोबाइल और सोने की अंगूठियां भी ले ली। परेशान होकर महिला ने आख़िरकार तोरवा थाने में इनकी शिकायत की पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र की 39 वर्षीय शादीशुदा महिला बुटिक सेंटर चलाती है। करीब चार साल पहले उसकी पहचान शंकू उर्फ शंकर जीवनानी से हुई। इस दौरान युवक ने उससे दोस्ती की। दोनों आपस में बातचीत करते रहे। आरोप है कि जनवरी 2021 में शंकर ने महिला की तस्वीर खींच ली थी, जिसे अश्लील तस्वीरों से एडिट कर वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा। उसे बदनाम करने की धमकी देकर उससे रेप किया। इसके बाद से वह अलग-अलग बहाने से महिला से उगाही करता रहा।

महिला बदनामी के डर से युवक की डिमांड पूरा करती रही। उसे एप्पल फोन खरीद कर दे दिया। एक लाख 80 हजार रुपए कीमती सोने की रिंग, वॉच, ब्लूटूथ वगैरह खरीदकर दिए। लेकिन, इसके बाद भी युवक रुपयों की डिमांड करता रहा। आखिरकार उसकी हरकतों से परेशान होकर महिला ने अपनी पति को आपबीती बताई। फिर मामले की शिकायत तोरवा थाने में की गई। पुलिस ने उसके खिलाफ भयादोहन व दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

TI सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी शंकर जीवनानी कपड़ा व्यापारी है। कोतवाली क्षेत्र के करबला में उसकी कपड़े की दुकान है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक को भी पकड़ लिया है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed