कोनी पुलिस की सक्रियता से रुका एक नाबालिग का बाल विवाह ,,
बिलासपुर // बीती रात कोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग को बाल विवाह होने से पहले पहुँचकर बचा लिया, तखतपुर क्षेत्र के ग्राम निरतु निवासी रामदेह मधुकर द्वारा अपनी नाबालिग बेटी का विवाह कराया जा रहा था, जिसकी जानकारी कोनी पुलिस को मिली जिन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग और चाइल्ड लाइन को सूचना देते हुए तत्काल मौके पर पहुँच दबिश दी, जहाँ पुलिस ने पाया कि लड़की नाबालिग है ।
जिस पर विभागीय अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षो का कथन लेकर पिता से शपथ पत्र भरवाया गया,जिसमें जब तक उनकी बेटी वयस्क नही होती तब तक शादी नही करने शपथ लिया गया है। मामले में वर वधु दोनों पक्षो को समझाईश दी गई और घर भेज दिया गया। गौरतलब है कि शासन की विभिन्न जागरूकता अभियान और तमाम कोशिशों के बावजूद आज भी ऐसे मामले सामने आ रहे है, जिससे कही न कही विभाग की कमी नजर आ रही है। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस की तत्परता से एक बाल विवाह को रोका जा सका है ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/08/2026दो मजदूरों की मौत के बाद जागा निगम: स्वर्ण जयंती नगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई,, दीवार तोड़ी और 7 दिन की मोहलत…
बिलासपुर08/08/2026प्रेस क्लब अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सहायक पंजीयक ने जारी किया आदेश,, सचिव कोषाध्यक्ष पद का नहीं बदल सकते प्रभार… पदाधिकारियों के बीच विवाद अब प्रशासनिक जांच और नियमों की कसौटी तक पहुंचा…
बिलासपुर07/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
Uncategorized04/08/2026निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर,, छुट्टी के दिन पहुंचे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत,, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल…
