बैठक में संगठन प्रभारी ने कहा..मुंगेली युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता लक्ष्य करेंगे पूरा… 1बूथ,10 यूथ फार्मुला..60 इनरोलर बनाएंगे 10 हजार सदस्य…
बिलासपुर, मार्च, 04/2022
मुंगेली जिला युवा कांग्रेस प्रभारी अंकित गौरहा ने बैठक लेकर जिले के सभी युवा नेताओं ब्लाक संगठन प्रभारियों और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। गौरहा ने कहा कि संगठन ही सरकार की बुनियाद है। हमें प्रदेश संगठन के निर्देश और लक्ष्य को तनमन से पालन करना है। बैठक जिले के सभी 6 ब्लाक में ली गई जिसमें युवा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुंगेली जिला युवा संगठन प्रभारी अंकित गौरहा ने सभी 6 ब्लाक के युवा नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक लेकर संवाद किया। गौरहा ने कहा कि प्रदेश के संगठन मुखिया मोहन मरकाम और पूर्णचन्द पाढ़ी का आदेश का हमें तन मन से पूरा करना है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने युवाओं को प्रदेश में ढाई लाख से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया है। हमें अच्छी तरह से पता है कि यदि युवाओं ने ठान लिया तो यह लक्ष्य जल्द ही पूरा हो जाएगा।

लगातार दो दिन बैठक लेकर अंकित गौरहा ने सभी युवा ब्लाक कांग्रेस नेताओं को रिचार्च किया। उन्होने बताया कि मुंगेली जिला को संगठन प्रमुख ने दस हजार सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया है। हम सभी को मिलकर टारगेट को पुरा करना होगा। पूरा विश्वास है कि हमारे युवा साथी लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर मुंगेली जिला संगठन का नाम रोशन करेंगे।

गौरहा ने दो दिनों में ताबड़तोड़ बैठक ब्लाक और जिला संगठन प्रमुखों को सदस्यता अभियान को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया। अंकित गौरहा ने जरहागांव, पथरिया, मुंगेली ग्रामीण, शहर,लोरमी,डिंडोरी ब्लाक पहुंचकर डिजिटल सदस्यता अभियान का आगाज किया। उन्होने सभी ब्लाक प्रमुखों को बताया कि इस विषय में युवा कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी एकता ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी 05 मार्च को मुंगेली दौरे पर होंगे और हम उन्हें 10,000 वाली सदस्यता सूची पूरी कर जल्द ही सौपेंगे।

अंकित ने बताया कि सभी 6 ब्लॉक की बैठक लेकर 60 से अधिक कार्यकर्ताओं को इनरोलर बनाया गया है। संगठन के निर्देश पर 1 बूथ 10 यूथ और 60 इनरोलर बनाया गया है। इससे डिजिटल सदस्यता अभियान को गति मिलेगी।

इस बैठक में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव लक्ष्मी भास्कर, राहुल सिंह,नजरूल इस्लाम, जिलाध्यक्ष राजेश छेदीया, जनपद उपाध्यक्ष खुशबू आदित्य वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्ष नरेश पाटिल, मुंगेली विधानसभा अध्यक्ष अजय साहू,लोरमी विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद साहू,जिला उपाध्यक्ष मंजीत रात्रे,मुंगेली शहर ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह(नानू),मुंगेली ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कलेश्वर गर्ग, डिंडोरी ब्लॉक अध्यक्ष भावेश शर्मा, लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र घृतलहरे, जरहागांव ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर चतुर्वेदी,पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
