“अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर”
लड़कियां गाएंगी अपने स्वतंत्रता के गीत, अपने अंदाज़ में… लड़कियां दावा करेंगी सूनसान सड़कों पर भी, खुद के लिए सुरक्षित माहौल बनाने का… लड़कियां दावा करेंगी अपने ढंग से खाने, पहनने, जीने, जीवनसाथी चुनने, हां और ना कहने की आज़ादी के लिए…
लड़किया धक्का देंगी, दकियानूसी छोटी मानसिकता को, पितृसत्तात्मक सोच को,जो लड़की को उसके कपड़े से जज करते हैं, और बलात्कार, छेड़छाड़ आदि का कारण लड़कियों और उसके कपड़ों को बताते हैं…
बिलासपुर, मार्च, 05/2022
आज देश भले आज़ाद हो गया है, लेकिन क्या आधी आबादी अब भी आज़ाद है? कोई भी वर्ग, समुदाय, धर्म हो… जब बात आती है आधी आबादी के हक़ की, तो वहाँ आज भी लड़कियों को पितृसत्तात्मक समाज गुलाम बनाये रखना चाहता है।
हर एक लड़की अपने स्वतंत्रता की लड़ाई हर दिन लड़ रही है, और अपने हक अधिकार के लिए लड़कर ही उसके हाथ कुछ लग पा रहा है, ज्यादातर लड़की के हर निर्णय को उसके स्वयं के द्वारा नही लेने दिए जाते, परिवार चाहे – अनचाहे ढंग से, पितृसत्तात्मक सोच के कारण, लड़की को आज भी गुलामी की जंजीरों में जकड़ने और बांधकर रखने की कोशिश जारी है।
इन तमाम बातों को ध्यान में रखकर आगामी 8 मार्च को गीत के माध्यम से महिलाओं का समूह अपना प्रतिरोध दर्ज करेंगी।
8 मार्च को “ओ वोमेनिया” नाईट मार्च
( लडकिया गाएंगी अपनी स्वतन्त्रता के गीत) रात 9 से 12 तक का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमे रिवर व्यू से शुरू करके, अंत मे मार्च करते हुए बेटी चौक (देवकीनंदन चौक) तक जाएंगे।
इस कार्यक्रम की आयोजनकर्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा है कि पुरूष साथी इसको केवल महिलाओं का कार्यक्रम समझकर नहीं आने का बिल्कुल मत सोचे, पुरुष दोस्त, साथीगण तो ज़रूर शामिल हों और साथ मे घर की महिला को, लड़की को लेकर आये।
इस कार्यक्रम का आयोजन प्रियंका शुक्ला अधिवक्ता
रोशनी बंजारे, हृतिका दास, मेरी रात, मेरी सड़क समूह बिलासपुर के द्वारा किया जा रहा है। सहयोगी संगठन सृजनहार महिला यूनियन ,गुरुघासीदास सेवादार संघ, कर्मवीर महिला सहायता समूह।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
