खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत शिवतराई (कोटा) में खुलेगा तिरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र… सांसद साव ने पीएम मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का जताया आभार…
बिलासपुर, मार्च, 05/2022
भारत सरकार ने खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत शिवतराई (कोटा) में तिरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र खोलने की स्वीकृति प्रदान कर क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और सौगात प्रदान किया है।
सांसद अरुण साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बिलासपुर में खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय सेंटर के बाद तिरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र शिवतराई (कोटा) के रूप में खिलाड़ियों को एक और बड़ी सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदान किया । ज्ञातव्य हो कि युवा एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रचलित खेलो को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ में 7 नये प्रशिक्षण केंद्रों की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें शिवतराई (कोटा) में तिरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र भी शामिल है। शिवतराई तीरंदाजी के लिए पूरे देश में जानी जाती है। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई हैं। सांसद अरुण साव ने क्षेत्र में खेल सुविधाओं में विस्तार के लिए लगातार प्रयास करते रहे, उसी का परिणाम है कि शिवतराई (कोटा) में तिरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र को मंजूरी मिली है। सांसद अरुण साव ने इस बड़ी सौगात के लिए खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, युवा एवं खेलमंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार से प्रथम वर्ष 10 लाख रुपये प्राप्त होगा जिसमें 5 लाख रुपये मैदान हेतु, 2 लाख रुपये खेल सामग्री एवं 3 लाख रूपये प्रशिक्षक की सेलरी में खर्च किये जायेंगे। अगले तीन वर्ष तक 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष प्राप्त होगा। उसके बाद परिणाम के अनुसार इसे बढ़ाया जाएगा। इस केंद्र के प्रारंभ होने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त होगा, और वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
