ग्राम पंचायत लिमतरी मे आयोजित भागवत महापुराण में सम्मिलित हुए जिला पंचायत सभापति अंकित…
बिलासपुर, फरवरी, 07/2022
ग्राम पंचायत लिमतरी गोस्वामी परिवार के निवास में श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया। इस दौरान व्यास पीठ से भगवताचार्य ने धर्म और कर्म के साथ अच्छा इंसान बनने का मंत्र दिया। व्यासपीठ से भगवताचार्य ने भगवान की लीला के बहाने लोगों को मानवता का पाठ भी पढ़ाया।

अंकित ने उपस्थित लोगों को बताया कि हमें मिलजुल कर रहना होगा। हमारी जरूरतें अलग अलग हो सकती है। लेकिन इन जरूरतों के लिए हमें हर सूरत में एक और नेक बनकर रहना होगा। चाहे समाज हो या परिवार सभी की मनोकामना बिना एक हुए पूरी नहीं हो सकती है। रामचरित मानस में बाबा तुलसीदास ने कहा भी है कि जहां सुमति तहं संपत्ति नाना..जहां कुमति तहं विपत निधाना। इसलिए हमें अपने साथ समाज और प्रदेश के साथ देश के विकास के लिए मिलजुलकर रहना ही होगा। शासन प्रशासन हमेशा आपके साथ था है और रहेगा। क्योंकि आप से ही शासन और प्रशासन है।

अंकित ने बताया कि कथा को जीवन में उतारने का प्रयास किया जाए। उन्हें खुशी है कि कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही व्यासपीठ व पंडित दिनेशचंद्र तिवारी से आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस दौरान उपसरपंच चंदनगिरी गोस्वामी, उकेश वर्मा, विनोद कौशिक, संतोष यादव व भक्तजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
