ब्रिटेन के एक शख्स को हुआ 43 बार कोरोना…
72 साल के इस स्मिथ कोरोना को हर बार मात देने में रहे सफल…
देश/ विदेश // कोरोना का नाम सुनते ही सिहरन होने लगती है। वैश्विक स्तर पर इस महामारी का सामना करीब करीब सभी मुल्क कर रहे हैं। इन सबके बीच आपने सुना होगा कि कोई शख्स कोरोना से एक या दो बार संक्रमित हुआ होगा। लेकिन ब्रिटेन का एक शख्स डेव स्मिथ 43 बार कोरोना संक्रमित हुआ और उसे कम से कम सात बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
43 बार कोरोना वायरस का हमला…
ब्रिस्टल के रहने वाले रिटायर्ड ड्राइविंग इंस्ट्रक्टर का कहना है कि वो एक नहीं, दो नहीं बल्कि 43 बार कोरोना की लपेटे में आया। इस संबंध में नॉर्थ ब्रिस्टल एनएचएस ट्रस्ट के मोरन कहते हैं कि स्मिथ की शरीर में कोरोना के सक्रिय वायरस थे। 72 साल के स्मिथ पिछले 10 महीनों में 43 बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह अब तक ज्ञात मामलों में सबसे अनोखा और अलग तरह का केस है। मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर डेव स्मिथ की उम्र को देखा जाए तो यह एक दिलचस्प केस है जिस पर बहुत गहराई से शोध की जरूरत है। अगर कोरोना की पहली और दूसरी लहर को देखें तो बुजुर्गों पर खतरा रहा है। इस केस को अपवाद इसलिए नहीं माना जा सकता क्योंकि वो शख्स 43 बार कोरोना संक्रमित हो चुका है।
अद्भुत केस, रिसर्च की जरूरत…
इसे केस स्टडी मानकर रिसर्च भी किया जा रहा है। स्मिथ बताते हैं कि जब वो इस तरह से बीमार पड़ने लगे तो नौकरी से इस्तीफा दे दिया और परिवार वालों को बुलाकर कहा कि अब चलने का समय आ गया है। ये बात अलग है कि इतने दफा कोरोना संक्रमित होने के बाद भी वो जिंदा बच निकले। जानकारों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान अलग अलग मामले सामने आ रहे हैं लेकिन इस शख्स का केस अलग है। सात बार अस्पताल में भर्ती होना और बच कर निकल जाना किसी जादू से कम नहीं है।
Author Profile
Latest entries
अपराध23/06/2026जेल में मर्डर,, कैदी ने कैदी की कर दी हत्या,, खूनी वारदात से जेल में हड़कंप…
बिलासपुर23/06/2026सिम्स के पीछे रोड पर मिला नवजात का भ्रूण,, रिवर व्यू में टहल रहे लोगों ने दी पुलिस को सूचना…
बिलासपुर23/06/2026नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म,, सेंट जेवियर स्कूल के शिक्षक के खिलाफ आक्रोश… राष्ट्रपति और राज्यपाल से न्याय की गुहार,, आरोपी शिक्षक को मिले फांसी,, सेन समाज ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी….
बिलासपुर23/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह… केंद्रीय मंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा सहित कार्यकारिणी सदस्यों को दिलाई शपथ…. संस्कृति से समाज को जोड़ने का संकल्प, नए भारत के सपनों को पूरा करेगा पाटलीपुत्र मंच: तोखन…
