देश // 23 मार्च को लागू हुए देशव्यापी लॉकडाउन का आज आखिरी दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देशवासियों की तपस्या और त्याग की वजह से भारत कोरोना के नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है। सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। पिछले 26 दिन में मोदी का देश के नाम यह चौथा संदेश है। अब तक आठ राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं।
उक्त घोषणा करते हुवे पीएम मोदी ने कहा कि देश में राशन के पर्याप्त भण्डार है जिससे कोई भी परिवार भूखा नहीं रहेगा,किसानों को किसी भी प्रकार का दिक्कत न हो इसके लिए कृषि के क्षेत्र में भी योजना बना कार्य हो रहा है।नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य सुविधा के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुवे अब तक किये गए प्रयास व आगामी योजनाओं को भी सविस्तार बताया।पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने लॉक डाउन 02 का गाइड लाइन भी जारी किया जायेगा।देश में दवा के पर्याप्त भंडारण के बल पर कोरोना महामारी से जमकर लड़ा जाएगा,सोशल डिस्टेंश का पालन करने का आग्रह करते हुवे आरोग्य सेतु मोबाइल एप जरूर डाउनलोड करने का बात कहा है,श्री मोदी ने कहा कि गरीब परिवार की देखरेख में सभी आगे आवें। व्यवसाय व उद्योग में कार्य कर रहे लोगों के प्रति संवेदना बरतते हुवे किसी को भी नौकरी से बाहर न निकाला जाए।
20 अप्रैल तक सशर्त छूट मिल सकती है बाहर निकलने ….
जिस भी राज्य में 20 अप्रैल तक नया मामला उजागर नहीं होता है तो वहां बाहर निकलने की सशर्त नियम जारी किया जा सकता है।कोरोना महामारी से निपटने देश में लगे सभी पुलिसकर्मियों-स्वास्थ विभाग के सभी कर्मचारियों व आम जनता का आभार भी मोदी ने व्यक्त किया है।
इन राज्यों ने लॉक डाउन बढ़ाने का दिया था सुझाव ….
इसमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, तेलंगाना और तमिलनाडु शामिल हैं। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी ने भी लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया। हालांकि, मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने ‘जान भी और जहान भी’ का नारा दिया था।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
अपराध10/07/2026ऋण खाते में लाखों की हेराफेरी,, सेंट बैंक की ब्रांच मैनेजर और कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज,, लाखो के कथित गबन का मामला,, ईएमआई जमा करने के बाद भी मकान कुर्क करने की तैयारी का लगा आरोप,,
