रायपुर // 22 मार्च से देश मे चल रहे लॉक डाउन के बीच छत्तीसगढ़ के लोगो के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है । लॉकडाउन के बीच 20 अप्रैल से अति आवश्यक सेवाओं के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के संचालन के लिए भी अब छूट दी जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने आदेश जारी किया है। राज्य में जिलो को अलग – अलग 3 कैटेगरी में बांटा गया है। इनमे रेड जोन, ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन शामिल है । इस संबंध में राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारत सरकार के दिशा निर्देशों के तहत 20 अप्रैल से अतिरिक्त गतिविधियों की अनुमति देते हुए राज्य शासन के समस्त विभागों के विभागीय सचिवों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
आपको बतादें की राज्य शासन ने रेड जोन में आने वाले जिलों को फिलहाल 3 मई तक लॉक डाउन में ही रखने का फैसला लिया है । वही ऑरेंज और ग्रीन जोन में सशर्त छूट दी जाएगी। जिसमें अब अति आवश्यक सेवाओं के साथ अन्य गतिविधियों का संचालन भी किया जा सकेगा । सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत ने प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, जिला कलेक्टरों, के साथ ही विभागाध्यक्षों को आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक लॉक डाउन की अवधि में सभी मंदिर, मॉल, टाकीज, स्कूल, कॉलेज, सहित ऐसी जगह जहां भीड़ एकत्र होती है इन्हें बंद रखे जाने का आदेश दिया गया है।
देखिए पूरी सूची ….




Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
