मुख्यमंत्री को खुश करने में जुटा प्रशासन.. खरीदी बंद होने से किसान परेशान.. एक खरीदी केंद्र को छोड़कर कहीं उठाव नहीं।
बिलासपुर // नए वर्ष की शुरुआत के पहले हफ्ते में ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नादानी के लंबे दौरे में रहेंगे.. मुख्यमंत्री यहां अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे.. इसके अलावा भूपेश बघेल सेलर ग्राम पंचायत स्थित धान खरीदी केंद्र में भी पहुंचकर स्थितियों का जायजा लेंगे.. जिसके लिए प्रशासन ने जी तोड़ मेहनत कर तैयारियां शुरू कर दी है.. जी हां हम इस शब्द का प्रयोग इसलिए कर रहे हैं.. क्योंकि जिस तरह से एक खरीदी केंद्र की व्यवस्था सुचारु करने में पूरा प्रशासन लगा हुआ है.. वहीं दूसरी ओर जिले के बहुत सारे धान उपार्जन केंद्र है, जहां धान खरीदी के विगट समस्या खड़ी हो गई है.. और किसानों की माने तो आने वाले समय में खरीदी बंद होने की स्थिति तक निर्मित हो रही है.. लेकिन प्रशासन इससे दिगर ग्राम पंचायत सेलर के उपार्जन केंद्र को सवारने में लगा हुआ है..

बता दे कि.. कुछ दिनों पहले ही बफर लिमिट से ज्यादा रखने पर बिलासपुर कलेक्टर ने सेलर धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक को हटा दिया था.. जिसके बाद खाद्य विभाग का अमला दिन-रात वहां दौड़ा भागी कर व्यवस्था सुधारने में लगा हुआ है.. जिले में करीब 124 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं और लगभग लगभग 80% धान केंद्रों में उठाओ की स्थिति है.. वह चिंतनीय है.. आधे से अधिक धान केंद्रों में लिमिट से ज्यादा बफर स्टॉक एकत्रित हो जाने के बावजूद भी प्रशासन का इस ओर किसी भी प्रकार से ध्यान नहीं जा रहा है.. और वही धान खरीदी में सबसे महत्वपूर्ण चीज बारदाने को लेकर भी सरकार असमंजस में नजर आ रही है भले ही सरकार ने धान किसानों को बारदाने लाने के लिए कहा है.. जिसके लिए उन्हें पंद्रह रुपए प्रत्येक बारदाने के हिसाब से पैसे भी दिए जाएंगे.. लेकिन धान खरीदी केंद्रों में बारदाने नहीं होने की स्थिति में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
Author Profile
Latest entries
अपराध25/04/2026रेड, निगरानी और कार्रवाई: बिलासपुर में अपराध के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन,, 250 आदतन अपराधी रडार पर, 80 पर कड़ी कार्रवाई…
प्रशासन25/04/2026भ्रष्टाचार : विधायक के गृह ग्राम में 1 करोड़ का घोटाला ? अधूरा और गुणवत्ताहीन कार्य पर होगी कार्रवाई,, ग्राम पंचायत धनगंवा में सामने आई वित्तीय अनियमितताएं… जांच टीम गठित…
राजनीति24/04/2026नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण)पर सियासी संग्राम: बीजेपी ने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का लगाया आरोप…
Uncategorized24/04/2026ब्रेकिंग न्यूज़ : कोयला माफिया का काला खेल,, अवैध कोयला खनन में गई ग्रामीण की जान,, मिट्टी धसने से 80 फीट गड्ढे में दफन हुई ज़िंदगी…
