मुख्यमंत्री के हाथों होगा नए सर्किट हाउस का उद्घाटन,तैयारियों को लेकर मौके पर डटे पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी, सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम तक की तैयारियों में जुटा प्रशासन…
बिलासपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बिलासपुर आगमन को लेकर पूरा प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। रविवार की दोपहर बिलासपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कई कार्यों का लोकार्पण करेंगे। जिसमें कमिश्नर ऑफिस परिसर पर बने न्यू सर्किट हाउस का भवन भी शामिल है, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा न्यू सर्किट हाउस के उद्घाटन को लेकर सारी तैयारियां पूरी की चुकी है।

जानकारी हो कि मुख्यमंत्री अपने लंबे दौरे पर बिलासपुर संभाग पहुंच रहे हैं। जहाँ अलग-अलग दिनों में वह अलग-अलग जिलों के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वही 3 जनवरी को बिलासपुर पहुंचने के बाद कई कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात मुख्यमंत्री रात में न्यू सर्किट हाउस में रुकने वाले हैं। जिसे लेकर विभागीय अमला चाक चौकन्ना नजर आ रहा है।सुरक्षा के लिहाज से शहर भर में पुलिस की गाड़ियां दौड़ रही है।इसके अलावा न्यू सर्किट हाउस को भी सुरक्षा के लिहाज से मजबूत किया जा रहा है। संभाग भर की पुलिस बल आज बिलासपुर के अलग-अलग इलाकों में व्यवस्थाओं को संभालने में लगी हुई है। न्यू सर्किट हाउस में भी पुलिस अधिकारियों और पीडब्ल्यूडी के विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार व्यवस्थाओं को लेकर काम किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
