मुख्यमंत्री को खुश करने में जुटा प्रशासन.. खरीदी बंद होने से किसान हो रहे परेशान.. तो एक खरीदी केंद्र को छोड़कर कहीं उठाव नहीं…

मुख्यमंत्री को खुश करने में जुटा प्रशासन.. खरीदी बंद होने से किसान परेशान.. एक खरीदी केंद्र को छोड़कर कहीं उठाव नहीं।

बिलासपुर // नए वर्ष की शुरुआत के पहले हफ्ते में ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नादानी के लंबे दौरे में रहेंगे.. मुख्यमंत्री यहां अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे.. इसके अलावा भूपेश बघेल सेलर ग्राम पंचायत स्थित धान खरीदी केंद्र में भी पहुंचकर स्थितियों का जायजा लेंगे.. जिसके लिए प्रशासन ने जी तोड़ मेहनत कर तैयारियां शुरू कर दी है.. जी हां हम इस शब्द का प्रयोग इसलिए कर रहे हैं.. क्योंकि जिस तरह से एक खरीदी केंद्र की व्यवस्था सुचारु करने में पूरा प्रशासन लगा हुआ है.. वहीं दूसरी ओर जिले के बहुत सारे धान उपार्जन केंद्र है, जहां धान खरीदी के विगट समस्या खड़ी हो गई है.. और किसानों की माने तो आने वाले समय में खरीदी बंद होने की स्थिति तक निर्मित हो रही है.. लेकिन प्रशासन इससे दिगर ग्राम पंचायत सेलर के उपार्जन केंद्र को सवारने में लगा हुआ है..

बता दे कि.. कुछ दिनों पहले ही बफर लिमिट से ज्यादा रखने पर बिलासपुर कलेक्टर ने सेलर धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक को हटा दिया था.. जिसके बाद खाद्य विभाग का अमला दिन-रात वहां दौड़ा भागी कर व्यवस्था सुधारने में लगा हुआ है.. जिले में करीब 124 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं और लगभग लगभग 80% धान केंद्रों में उठाओ की स्थिति है.. वह चिंतनीय है.. आधे से अधिक धान केंद्रों में लिमिट से ज्यादा बफर स्टॉक एकत्रित हो जाने के बावजूद भी प्रशासन का इस ओर किसी भी प्रकार से ध्यान नहीं जा रहा है.. और वही धान खरीदी में सबसे महत्वपूर्ण चीज बारदाने को लेकर भी सरकार असमंजस में नजर आ रही है भले ही सरकार ने धान किसानों को बारदाने लाने के लिए कहा है.. जिसके लिए उन्हें पंद्रह रुपए प्रत्येक बारदाने के हिसाब से पैसे भी दिए जाएंगे.. लेकिन धान खरीदी केंद्रों में बारदाने नहीं होने की स्थिति में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Next Post

न्यू सर्किट हाउस का लोकार्पण करेंगे सीएम बघेल... तैयारियों में जुटे पीडब्ल्यूडी के अधिकारी... सुरक्षा को लेकर पुलिस - प्रशासन भी चौकन्ना..

Sat Jan 2 , 2021
मुख्यमंत्री के हाथों होगा नए सर्किट हाउस का उद्घाटन,तैयारियों को लेकर मौके पर डटे पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी, सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम तक की तैयारियों में जुटा प्रशासन… बिलासपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बिलासपुर आगमन को लेकर पूरा प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। रविवार की दोपहर बिलासपुर पहुंचने […]

You May Like

Breaking News