रायपुर // कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में करोना से लड़ने के लिए मिली हुई राशि के विवरण सार्वजनिक कर दिये हैं। कितनी राशि खर्च की गई है और राशि को कहां खर्च किया गया है यह भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सार्वजनिक कर दिया है।
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी जी तो कहते थे ना खाऊंगा ना खाने दूंगा फिर पीएम केयर फंड खाऊंगा और खाने दूंगा जैसा क्यों है ? पीएम केयर फंड के गठन के समय से ही इसमें पारदर्शिता नहीं बरती गई। गठन के बाद मोदी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पीएम केयर फंड का सीएजी द्वारा ऑडिट नहीं कराया जाएगा बल्कि इसका ऑडिट निधि अंकेक्षकों के द्वारा किया कराया जायेगा। जिस तरह से अचानक पीएम केयर फंड का गठन किया गया और इसे सीएजी के ऑडिट से मुक्त रखा गया है उससे इसमें गड़बड़ी की आशंका है लगातार उत्पन्न हो रही है।
उन्होंने आगे कहा है कि देश के मुखिया का सब अनुसरण करते हैं लेकिन अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अनुसरण करते हुए पीएम केयर में जमा हुई राशि और उसके खर्च का हिसाब देश के सामने रखें । पैसा कहां से आया है और कहां गया है यह जानने का अधिकार देश की जनता को है । खासकर तब जब प्रधानमंत्री राहत कोष से अलग एक नया कोष पीएम केयर फण्ड बनाया गया है ? करोना महामारी फैलने के बाद यह फंड क्यों बनाया गया कैसे बनाया गया और इसका उपयोग किस तरह से हो रहा है यह देश को जानने का अधिकार है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
