
बिलासपुर // शहर के तिलक नगर में मेन रोड पर कोन्हेर गार्डन के पास स्थित मोबाइल शाप में बीती रात चोरी हो गई। मेन रोड पर स्थित अजय मोबाइल शॉप नाम की दुकान के मालिक अजय साहू अरपापार चांटीडीह में रहते है। सोमवार की रात वह और दिनों की तरह दुकान को बंद कर घर चला गए। लगभग आधी रात के बाद किसी समय चोरों ने दुकान का शटर अंटासकर तोड़ा और भीतर दुकान के गल्ले में रखे ₹20000 लेकर गायब हो गए । जिस दुकान में चोरी हुई है वह तिलकनगर मे ठीक मेन रोड में स्थित है। इसके बावजूद चोर उस दुकान में अपनी वारदात कर गए यह उनके दुस्साहस को ही दर्शाता है।
बिलासपुर पुलिस रेंज में नए आईजी की पदस्थापना के बाद, बिलासपुर समेत पूरे क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की बात की जा रही है। ऐसे में मेन रोड की दुकान में इस तरह से चोरी होना। सभी को आश्चर्यजनक लग रहा है। दुकान के सामने वाली मुख्य सड़क पर लगभग रात 12 बजे तक और सुबह 4 बजे से चहल-पहल बनी रहती है। इसके बावजूद चोरों ने जो जिस तरह पूरे इत्मीनान से दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात की। वह पुलिस की रात्रि गश्त पर सवालिया निशान लगा रहा है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तिलक नगर में और विशेष रूप से तिलक नगर के मेन रोड में स्थित घरों और दुकानों में चोरी की वारदातें आमतौर पर नहीं होती हैं। ऐसे में ठीक मेन रोड पर स्थित मोबाइल दुकान में सोमवार की दरमियानी रात हुई चोरी की घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
