डीएसपी यातायात के नेतृत्व व नगर पालिक निगम के अतिक्रमण दस्ते की संयुक्त अभियान…
बिलासपुर // मंगलवार को यातायात विभाग और अतिक्रमण दस्ते की टीम देवकीनंदन चौक से सदर बाजार गोल बाजार बाल्मीकि चौक सहित बिलासा चौक तक अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया,जिसमे सड़क को घेर कर व्यवसाय करने वाले लोगों के ऊपर कार्यवाही करते हुए ठेले और समान जप्त किए गए, साथ ही उन्हें समझाइस भी दी गई, इस दौरान अतिक्रमण प्रभारी प्रमिल शर्मा, डीएसपी ललिता मेहर शिव बहादुर जायसवाल, संतोष वर्मा सहित निगम एवं यातायात विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
शहर के व्यस्तम क्षेत्र सिम्स चौक से सदर बाजार एवं गोल बाजार में यातायात का दबाव हमेशा बना रहता है जिसे नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग करते हुए व्यवस्था बनाती रही है एवं चौक में ड्यूटीरत जवान द्वारा यातायात सुगमता से चलाया जाता रहा है। सिम्स चौक से सदर बाजार, गोल बाजार, शनिचरी रपटा रोड़, कोतवाली चौक रोड बाजार क्षेत्र होने से दुकान संचालकों द्वारा दुकान के सामने दुकान से संबंधित साइन बोर्ड, डेमो, तख़त एवं दुकान से संबंधित सामानों को इत्यादि पार्किंग स्थान पर रखे जाने से आवागमन सुगमता से नहीं हो पाता एवं दुकान के सामने पार्किंग स्थान पर वाहन पार्क नहीं हो पाती।

पूर्व में पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात को और सुदृढ़ व व्यवस्थित करने निर्देशित किया गया था, जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में निरंतर व्यवस्था बनाई जाती रही और साथ ही नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है।
इसी कड़ी में मंगलवार को ट्रैफिक डीएसपी (यातायात) ललिता मेहर के नेतृत्व में एवं नगर पालिक निगम, बिलासपुर के अतिक्रमण दस्ते ने संयुक्त रूप से सिम्स चौक, सदर बाजार, गोल बाजार एवं शनिचरी रपटा बाजार क्षेत्र में पार्किंग स्थान पर अतिक्रमण कर सामानों को पार्किंग स्थान से जप्त करने की संयुक्त कार्यवाही की गई एवं यातायात को सुगम किया गया।
यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा शहर के मुख्य मार्ग व बाजार क्षेत्र में किसी भी प्रकार से पार्किंग स्थान पर दुकान से संबंधित सामान,डेमो, साइन बोर्ड ना रखते हुए, पार्किंग स्थान को रिक्त रखने की अपील भी की गई ताकि यातायात सुगमता से चलता रहे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
