• Wed. Jul 29th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

शराब दुकान से 8 लाख का गबन कर 3 साल से फरार आरोपी को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

शराब दुकान से अमानत में खयानत कर फरार हुए आरोपी को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बिलासपुर // शराब दुकान के सुपरवाइजर द्वारा बिक्री रकम में हेर-फेर कर 8 लाख 9 हजार रुपये गबन कर 2018 से फरार हुए सुपरवाइजर को एमपी के सिगरौली से तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है फरार आरोपी पकड़ कर उसे जेल दाखिल किया है।

छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री के लिए अधिकृत कंपनी इगल हंटर सल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के व्यापार विहार शराब दुकान के सुपरवाइजर भरत भुवन सिंह पिता स्व महेंद्र प्रताप सिंह ने नवंबर 17 से फरवरी 2018 के मध्य शराब दुकान के बिक्री की रकम को बैंक में जमा नहीं कर गबन कर लिया था। आडिट में गबन की जानकारी हुई। उसने 8 लाख 9 हजार 820 रुपये गबन किया है। कंपनी के अधिकारी ने रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का अपराध दर्ज किया। जुर्म दर्ज होने के बाद से वह फरार हो गया था। पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से आरोपी का लोकेशन निकाला। इसमें उसके एमपी के सिगरौली जिला में होने की जानकारी मिली। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने अन्य राज्य में जाने की अनुमति ली गई। इस पर पुलिस ने आरोपी को सिगरौली जिला के मोरवी थाना क्षेत्र में आरोपी के घर दबिश देकर गिरफ्तार किया। कार्यवाही में तारबाहर टीआई मोहम्मद कलीम खान, प्रधान आरक्षक गजेंद्र शर्मा, साइबर सेल के आरक्षक नवीन एक्का, आरक्षक तदवीर सिंह, सोनू पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed