छत्तीसगढ़: राजधानी में हाईटेक सायबर ठगी के रैकेट का खुलासा, 4 गिरफ्तार, साइबर ठगों का झारखंड कनेक्शन…
छत्तीसगढ़ // राजधानी रायपुर में पुलिस ने सायबर ठगी के हाईटेक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कीमती स्मार्टफोन, एलईडी टीवी,लैपटॉप आईपैड, क्रेडिट कार्ड, सिम कार्ड, बारकोड स्कैनर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व 3 लाख रुपए से अधिक नकदी बरामद किया है।
झारखंड के धनबाद से चल रहा था रैकेट…
पुलिस की पूछताछ में सायबर ठगी के मास्टर माइंड सुजीत देवांगन ने बताया कि उसका सरगाना झारखंड के धनबाद में बैठकर ऑनलाइन सायबर ठगी के माध्यम से ओटीपी जनरेट कर कमाए हुए रुपयों को फ्लिपकार्ट, अमेजॉन सहित दूसरी शॉपिंग वेबसाइट पर मोबाइल फोन, टीवी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का आर्डर छत्तीसगढ़ निवासी सुजीत के पते पर भिन्न-भिन्न नामों से करता था।
सुदीप ने बताया की वह ऐसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ओने पौने दामों में अपने परिचितों को बांट देता था जिसके बाद उससे आए पैसों से अपना कमीशन काटकर वह उसके मास्टरमाइंड झारखंड के धनबाद के रहने वाले प्रिंस के खाते में पैसे ट्रांसफर कर देता था। इस प्रकार साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था।
116 सिम 100 से ज्यादा मोबाइल फोन व नकदी बरामद…
सुदीप के पास से पुलिस ने 116 सिम सैकड़ों फोन सहित एक लाख रुपए नकदी बरामद किया है। सुदीप की निशानदेही पर तुषार जैन, गौरव बलानी, आशीष झा को भी घेराबंदी कर पकड़ा । तुषार के पास से 21 क्रेडिट कार्ड,डाटा केबल, मोबाइल फोन, सीसीटीवी सहित 50 हज़ार नकदी बरामद किया गया।
वही आशीष के पास से 75 हज़ार रुपए नकदी समेत लाखों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए व गौरव बलानी के पास से पुलिस ने 60 हज़ार रुपए नकदी समेत सैकड़ों मोबाइल फोन बरामद किया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
