जीपी सिंह मामले में राज्य सरकार को नोटिस… केस डायरी तलब…
July, 15/2021, बिलासपुर
निलंबित सीनियर आईपीएस जीपी सिंह की दोनो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से केस डायरी मांगी है। वही जीपी सिंह ने जो अंतरिम राहत की मांग अपनी पहली याचिका में मांग की है उसपर कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। अब सरकार के जवाब आने के बाद ही अंतरिम राहत को लेकर सुनवाई होगी। अगली सुनवाई अब मंगलवार को होगी।
जानकारी के लिए आपको बता दे की छत्तीसगढ़ के सीनियर IPS जीपी सिंह ने अपने वकील किशोर भादुड़ी के माध्यम से रिट पिटिशन दायर कर मांग की है कि उनके खिलाफ ACB और रायपुर सिटी कोतवाली में जो मामले दर्ज किए गए हैं, उसकी जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी जैसे कि CBI से कराई जाए। अपनी इस याचिका में अंतरिम राहत की मांग करते हुए उनके खिलाफ चल रही जांच पर रोक की मांग भी की है। इसके साथ ही उन्होंने एक और याचिका दायर कर सरकार द्वारा अपने खिलाफ दायर किए गए राजद्रोह के केस को भी हाईकोर्ट में चुनौती दी है। दोनो ही मामलों पर हाईकोर्ट में सुनवाई अब चल रही है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
