उत्तर प्रदेश // उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बच्चन मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तभी हजरतगंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। रणजीत बच्चन की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने रणजीत बच्चन के सिर में कई गोलियां मारी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कातिलों की तलाश में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले रणजीत बच्चन हजरतगंज इलाके की ओसीआर बिल्डिंग के बी ब्लॉक में रहते थे। सीडीआरआई के पास बदमाशों ने गोली उन्हें गोली मार दी। इस घटना में उनके भाई के हाथ में भी गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में एडमिट किया गया है। राजधानी के सबसे व्यस्त इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई है। सुबह-सुबह हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद यूपी पुलिस की 6 टीमें हत्यारों की तलाश कर रही है !
हिंदू संगठन से जुड़े दूसरे नेता की लखनऊ में हत्या..
हाल के महीनों में राजधानी लखनऊ में यह हिंदू संगठन से जुड़े दूसरे नेता की हत्या है। इससे पहले बीते साल अक्टूबर में बदमाशों ने हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की खुर्शेदबाद इलाके में 18 अक्टूबर को गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस मामले के तार गुजरात तक जुड़े थे। उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गुजरात से हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल यह मामला फास्टट्रैक कोर्ट में है। पुलिस ने इस हत्याकांड में 13 लोगों को आरोपी बनाया है। इन पर हत्या, आपराधिक साजिश रचने, साक्ष्य छिपाने, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, आरोपियों को संरक्षण देने, फर्जी दस्तावेज बनाने और आईटी एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
