महाराष्ट्र: एकतरफा प्यार में महिला टीचर को जिंदा जलाया…

महाराष्ट्र // सतिष खबाले // महाराष्ट्र में एक तरफा प्यार में शादीशुदा व्यक्ति ने एक महिला टीचर को जिंदा जला दिया है। पीड़िता को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की आंखों की रोशनी चली गई है और वह 30 प्रतिशत जल चुकी है। यह घटना वर्धा के हिमगंगाघाट क्षेत्र में घटित हुई है

बतादें की आरोपी विक्की नगराले पहले से शादीशुदा है उसने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया था। जिसे महिला ने ठुकरा दिया। इसके बाद उसने पेट्रोल डालकर महिला को आग लगाने का खौफनाक कदम उठाया। पीड़िता पिछले सात महीने से एक महिला कॉलेज में पढ़ा रही थी ,आरोपी और महिला एक-दूसरे को जानते थे। सोमवार को जब उसने प्यार का इजहार किया तो महिला ने साफ मना कर दिया। जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह पीड़िता की शादी कहीं और तय हो जाने से भी नाराज था।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Next Post

बिलासपुर : नवपदस्थ आई जी दीपांशु काबरा ने संभाला कार्यभार ...निवर्तमान आई जी प्रदीप गुप्ता ने किया स्वागत...ट्विटर पर जनसुनवाई और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने होगी सार्थक पहल..

Wed Feb 5 , 2020
बिलासपुर (शशि कोंहेर) // प्रदेश शासन द्वारा बिलासपुर पुलिस रेंज में पदस्थ किये गए पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा ने बुधवार को यहां अपना कार्यभार सम्हाल लिया है। बुधवार की दोपहर को बिलासपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में निवर्तमान पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप गुप्ता ने गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत […]

You May Like

Breaking News