बिलासपुर // डीआरएम कार्यालय के सामने बन रहे कैदी रूम के निर्माण में मंगलवार का, एक दिन पुराना रेत सीमेंट का बना हुआ मसाला लगाने से मना करने पर ठेकेदार ने रेल कर्मचारी की पिटाई कर दी। इस मामले में कर्मचारी और ठेकेदार दोनों ने, एक दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखाई है। अधिकृत सूत्रों से मिली खबर के अनुसार रेलवे में एम. सी. एम. के पद पर कार्यरत गणेश्वर सिंह जोशी ने रेलवे ठेकेदार शांतनु गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने आज सुबह 11 बजे ठेकेदार शांतनु गुप्ता से डीआरएम कार्यालय के पास बन रहे कैदी रूम के निर्माण में कल का बचा हुआ मसाला लगाने से मना किया। इस बात पर ठेकेदार ने गाली गलौज कर कर्मचारी की पिटाई कर दी। रिपोर्ट पर तोरवा पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। दूसरी ओर ठेकेदार ने भी कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। रिपोर्ट में कहा है कि उसे डीआरएम कार्यालय के सामने आरपीएफ पोस्ट के बाजू में कैदी रूम बनाने का काम मिला है। 4 फरवरी को पानी गिरने से दोपहर को काम बंद कर दिया गया था। बचे हुये मसाले को मजदुरो ने सुरक्षित रख दिया था। आज बुधवार की सुबह मजदूर कल के बचे इसी मसाले का उपयोग कर रहे थे। उसी समय गणेश्वर सिंह जोशी आया और मसाले को फेक कर गाली गलौज करने लगा, मना करने पर उसने साथियो के साथ मिलकर मारपीट भी की है। ठेकेदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/07/2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति… नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में प्रतिमाएं लगाने स्वीकृत किए 10.60 करोड़…
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
