रायपुर : स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने की कई अहम घोषणाएं…
रायपुर , मार्च, 31/ 2022 लोकेश वाघमारे
नगरों के विकास के लिए 579 करोड़ रूपए की राशि होगी स्वीकृत… विकास कार्यों के लिए नगर पालिकाओं को 5 करोड़, नगर पंचायतों को 3 करोड़ की स्वीकृति… महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि की राशि में डेढ़ गुना बढ़ोत्तरी
नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के मानदेय को दोगुना करने की घोषणा…
विकास कार्यों के लिए नगर पालिकाओं को 5 करोड़, नगर पंचायतों को 3 करोड़ की स्वीकृति…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास हेतु प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए 5 करोड़ रुपए, नगर पंचायतों के लिए 3 करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए जाने की घोषण की है। इसी प्रकार राज्य के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराए जाने की घोषणा भी की है। इस तरह से स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए कुल 579 करोड़ रु की राशि स्वीकृत करने की घोषणा मुख्यमंत्री के द्वारा की गयी है।
इसके साथ ही स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने की अवधारणा को पूरा करने के लिए सभी नगरीय निकायों के सभी पदाधिकारियों की वर्तमान वित्तीय शक्तियों को भी दोगुना करने की घोषणा मुख्यमत्री के द्वारा की गयी है।
महापौर, पार्षदों का मानदेय दोगुना…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को बेहतर विकास कार्य करने की मंशानुरूप बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश के सभी महापौर, सभापति, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के मानदेय को भी दोगुना करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा है कि प्रदेश के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की मेहनत और परिश्रम का ही नतीजा है कि छत्तीसगढ़ ने लगातार तीन बार देश के स्वच्छ्तम् प्रदेश का खिताब हासिल किया है।
विधायक शैलेश पांडेय ने सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री का जताया आभार…
विधायक शैलेश पांडे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगरी प्रशासन मंत्री श्री डेहरिया एवं जिले के प्रभारी मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि अब हमारे शहर के 70 वार्डों में खासकर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के 38 वार्डों में पार्षद निधि से मूलभूत समस्याओं का निराकरण भी होगा एवं जनता के सामने अब पार्षद विकास काम भी दिखा सकेंगे पार्षदों के मानदेय बढ़ने से पार्षद भी बेहद खुश हैं विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्षदों में उर्जा भर्ती है दलगत राजनीति से हटकर अब सभी पार्षदों को मान बढ़ा हुआ मानदेय भी मिलेगा एवं पार्षद निधि से सभी वार्डों में समान रूप से काम होंगे उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए बड़ा फैसला लिया है भाजपा शासनकाल में पार्षदों का मानदेय नहीं बढ़ाया गया था
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
