• Sun. Sep 6th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

राशन वितरण में गड़बड़ी… 23 दुकानों के खिलाफ कार्यवाही…

राशन वितरण में गड़बड़ी… 23 दुकानों के खिलाफ कार्यवाही…

बिलासपुर, मई, 31/ 2022

खाद्य विभाग द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर 23 दुकानों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। मई महीने में सामान्य एवं अतिरिक्त चावल के साथ-साथ अप्रैल महीने का प्रति सदस्य 5 किलो के मान से अंत्योदय एवं प्राथमिकता कार्डधारियों को चावल वितरण करने के निर्देश राशन दुकानों को दिए गए थे। कलेक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त आबंटित चावल वितरण की जांच खाद्य निरीक्षकों द्वारा की गई। जांच में राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर 23 दुकानों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इन दुकानों में बिल्हा विकासखण्ड के 3 ग्राम पंचायत बांका, पेण्डरवा, बहनी महिला स्व सहायता समूह उड़नताल, तखतपुर नगर पंचायत की सामुदायिक महिला विकास समिति, विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत मस्तूरी, सेवा सहकारी समिति जैतपुर, कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नेवारीबहरा, ओम सांईनाथ महिला स्व सहायता समूह पोड़ी, जय अम्बे महिला स्व सहायता समूह मोहदा, मां स्व सहायता समूह रानी बछाली, ग्राम पंचायत टाटीधार, नगर पंचायत रतनपुर के 6, मां पार्वती स्व सहायता समूह, विनायक महिला स्व सहायता समूह, आठबीसा महिला स्व सहायता समूह, मां सर्वेश्वरी महिला सहायता समूह, सेवा सहकारी समिति और कस्तूरबा स्व सहायता समूह, बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र की 6 दुकानें विश्व अम्बे स्व सहायता समूह, उचित प्राथमिक उपभोक्ता भंडार, उद्गम प्राथमिक उपभोक्ता भंडार, उपभोक्ता भंडार देवरीखुर्द, शेरावली साख समिति गोड़पारा, दीप महिला स्व सहायता समूह खमतराई की दुकानें शामिल है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed