रेत पर रार , भाजयुमो ने जताया विरोध,
बिलासपुर / पाली/ फरवरी, 04/2022
खनिज रेत के अवैध उत्खनन, भण्डारण और परिवहन को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। सरकार और प्रशासन के इस एकतरफ़ा कार्यवाही का भाजयुमो पदाधिकारीयो ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। युवा मोर्चा ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि शासन अपनी कमजोरी छुपाने के लिए यह कार्रवाई कर रहा है ।सरकार और प्रशासन पहले रेत खदानों अथवा अन्य संबंधित सभी नियम और कानून को व्यवस्थित करें ,खनिज रॉयल्टी निर्धारित करें और खदानों को खोलें। इसके बाद यदि कोई अवैध भंडारण, परिवहन और उत्खनन करता है तो प्रशासनिक कार्यवाही जायज और न्यायोचित होगा। शासकीय और निजी कार्यों के लिए हर किसी को रा -मटेरियल ईंट, गिट्टी, रेत आदि अन्य की आवश्यकता होती है । रेत रायल्टी पहले भी दे रहे थे और अभी देने के लिए तैयार हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन को पहले रॉयल्टी या खनिज कर का निर्धारण करना चाहिए तथा रेत खदान को आरम्भ करना चाहिए। य़ह सरकार और प्रशासन की अपनी कमजोरियों को छुपाने का प्रयास है। सरकार को आम जनता के हितों और विकास कार्यों से कोई मतलब नहीं है। केवल मुनाफाखोरी और जेब भरने का काम कर रही है। सरकार की कार्यवाही से विकास कार्य ठप हो गए हैं, वही सैकड़ों ट्रैक्टर मालिक-चालक, दैनिक वेतन भोगी, श्रमिक,मजदूर परिवहन कर्ता, और निर्माण से जुड़े सभी बेरोजगार हो गए हैं। यदि इस समस्या का उचित समाधान नहीं किया गया तो भाजपा-भाजयुमो सड़क पर उतर कर जनहित में क्रमबद्ध आंदोलन छेड़ेगी। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
