विधायक ने बिलासपुर कलेक्टर को हटाने और उन पर राजद्रोह का मामला दर्ज करने सीएम को लिखा पत्र… क्यों नाराज हुए MLA पढ़े क्या है पूरा मामला…
नवंबर, 02/2021, बिलासपुर
छत्तीसगढ़ में 1 नंबर को राज्योत्सव मनाया जाता है पूरे प्रदेश के जिलों मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाता है। पर बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडे को आमंत्रित नही किया गया ना ही कार्ड में उनका नाम लिखा गया। ऐसे में विधायक की नाराजगी जायज है। नाराज विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि बिलासपुर कलेक्टर सरकार की और निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का अपमान लगातार कर रहे है। कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में आम जनता से जुड़कर कार्य कर रही है और आपके नेतृत्व में शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य जनप्रतिनिधि कर रहे है वहीं दूसरी तरफ बिलासपुर का प्रशासनिक अमले के मुखिया कलेक्टर बिलासपुर जो कि जनता का अपमान कर रहे है और जनता से चुने हुये सभी जन प्रतिनिधियों का भी अपमान कर रहे है। इसलिए कलेक्टर को हटाया जाए और उन पर राजद्रोह की कार्यवाही की जाए। मामले में कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर का पक्ष अभी सामने नहीं आया है, देखिए मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में क्या कहा है विधायक ने।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
