
बिलासपुर// बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडेय ने स्वास्थ सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से सिम्स को अपनी विधायक निधि से 55 लाख रुपये दिए है । प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री टी एस बाबा द्वारा बहुत से योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों की स्थिति को सुविधापूर्ण बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही हैं।
बतादें की शहर विधयाक शैलेश पाण्डेय ने इसी क्रम में सिम्स को विधयाक निधि से 55 लाख रुपये देकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की सौगात दी हैं। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की स्थिति को सुधारने में स्वास्थ्य मंत्री के साथ ही विधायक शैलेश ने भी कमर कस ली हैं। आने वाले समय मे कैजुअल्टी ओपीडी के सामने शेड निर्माण के लिए 17 लाख, मॉड्यूलर किचन निर्माण 19 लाख, कैजुअल्टी वार्ड रिनोवेशन 5लाख, सिम्स चिकित्सालय भवन के ऊपर टेरेस शेड निर्माण 9 लाख और बर्न वार्ड रिनोवेशन के लिए विधायक शैलेश ने 5 लाख विधायक निधि से देकर एक मिसाल कायम की है अभी तक इतनी बड़ी राशि किसी भी विधायक द्वारा नही दी गई हैं।
विधायक शैलेश का कहना है कि सरकार द्वारा आम लोगों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जरूरतमंद को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा मिले इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने विधायक निधि से सिम स्कोर 55 लाख रुपए दिए हैं जिससे सिम्स से आने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों की तरह सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो जाए। विधायक पांडे ने आगे कहा कि आने वाले समय में भी सिम्स के बेहतरी के लिए कई जरुरी बदलाव किए जाएंगे।
स्वास्थ मंत्री ने जताया आभार….
स्वास्थ्य मंत्री टी एस बाबा ने विधायक शैलेश पांडे के इस पहल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि विधायक शैलेश बधाई के पात्र हैं,उन्होंने विधयाक निधि से सिम्स के बेहतरी के लिए 55 लाख दिए हैं। इतनी बड़ी राशि शायद ही किसी विधयाक द्वारा दी गयी गई हो। स्वास्थ्य विभाग उनका आभारी हैं।
Author Profile
Latest entries
अपराध24/09/202619 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना लिए भारतीय पहचान पत्र, STF ने दबोचा..
बिलासपुर24/09/2026स्कूल की नौकरी या तहसील की ड्यूटी ? नकल शाखा में शिक्षक की कथित तैनाती से उठे सवाल.. बिलासपुर में शिक्षक की अतिरिक्त ड्यूटी को लेकर जांच की मांग, आदेश से लेकर उपस्थिति और भुगतान तक उठे सवाल..
बिलासपुर23/09/2026बेलतरा विधानसभा को ₹18.67 करोड़ की सौगात, सड़क-स्वास्थ्य-शिक्षा कार्यों का हुआ शुभारंभ… 5 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमिपूजन..
राजनीति22/09/2026खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सिखाता है : अमर अग्रवाल खिलाड़ी सम्मान समारोह में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के 25 खेलों के करीब 500 खिलाड़ियों का सम्मान
