नंदकुमार बघेल को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश….
15 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल…. जमानत आवेदन नही लगाने पर भेजा गया जेल….
सितंबर, 07 / 2021, बिलासपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया है। मंगलवार को रायपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके दोपहर में जनक कुमार हिड़को के कोर्ट में पेश किया था। लेकिन उनकी ओर से किसी ने जमानत आवेदन प्रस्तुत नही किया। अपने अधिवक्ता गजेंद्र सोनकर के साथ नंद कुमार बघेल उपस्थित हुए थे इसके पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुझे सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि यह बात कही जा रही है कि नंद कुमार बघेल पर इसलिए कार्यवाही नहीं होगी क्योंकि वह मुख्यमंत्री के पिता है भूपेश बघेल ने स्पष्ट कहा था कि उनकी सरकार सभी को एक ही दृष्टि से देखती है उनके पिता नंद कुमार बघेल से उनके वैचारिक मतभेद शुरू से हैं यह बात सभी को पता है ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में नंद कुमार बघेल पर यह कार्रवाई हुई है। नंद कुमार बघेल को ब्राह्मणों के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ रायपुर के डीडी नगर थाने में पुलिस ने आईपीसी की धारा 505 और 153 (क) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
ब्राम्हणों को कहा था विदेशी...
पिछले दिनों सामाजिक कार्यकर्ता नंद कुमार बघेल उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि जिसका वोट, उसी की सरकार। उन्होंने आगे कहा था कि ब्राह्मण विदेशी हैं, जिस तरह अंग्रेज यहां से गए, वो भी गंगा से वोल्गा चले जाएं। ब्राह्मण सुधर जाएं, या तो वोल्गा जाने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों से इसलिए नाराजगी है, कि वह विदेशी हैं। हमारे सारे अधिकार छीन रहे हैं। बघेल ने कहा था कि गांवों में भी अभियान चलाकर उनका बहिष्कार करेंगे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
