बिलासपुर // लोधीपारा सरकंडा की सुमन कंसारी सामान्य दिनों की तरह अपनी दिनचर्या व्यतीत कर रही है। उसे कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिये प्रदेश में लागू लॉकडाउन का कोई खास असर नहीं पड़ा है। उसे घर पर ही आंगनबाड़ी केन्द्र की सुविधा उपलब्ध है। सुमन की 5 माह की बच्ची है, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उसे घर पर ही आकर रेडी टू ईट (सूखा राशन) दे गयी है। उसे आंगनबाड़ी केन्द्र तक जाना नहीं पड़ता है। इसी तरह षिशुवती ममता, नेहा श्रीवास, ज्योति साहू एवं गर्भवती विनीता राय ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिए हैं। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण एवं पूरक पोषण आहार की सुविधा घर पर ही मिली है। बच्चों के समग्र विकास के लिये डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से अभिभावकों तक सटीक सूचनाएं प्रेषित की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि लाकडाउन के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन बंद है। आंगनबाड़ी केन्द्रों के बंद होने से शिशुवती एवं बच्चों के स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के अनुरूप महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा व्यापक प्रबंध किया गया है। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रदाय किये जाने वाले पूरक पोषण आहार को सूखा राशन के रूप में घर तक पहुंचाकर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत जिले के 20 हजार से अधिक शिशुवती माताओं को घर-घर जाकर सूखा राशन दिया गया है। वहीं बच्चों की सुपोषण के लिये 26 हजार से अधिक बच्चों के लिये पौष्टिक लड्डू का वितरण किया गया है। संबंधित हितग्राहियों को पौष्टिक आहार पैकेट बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उनके घरों में प्रदान किया गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/02/2026पामगढ़ में एसीबी का बड़ा ट्रैप, अतिरिक्त तहसीलदार व पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
बिलासपुर03/02/2026एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
बिलासपुर03/02/2026मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन…
बिलासपुर02/02/2026केंद्रीय बजट 2026 : न तो तोहफा, न झटका—संयम और भरोसे की राह पर सरकार…
