रायपुर // छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया में चल रही अपनी एक खबर को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि कोरोना से छत्तीसगढ़ के 6 हजार लोगों की मौत की बातें मेरे द्वारा नहीं कही गई है, सिंहदेव ने कहा कि आज मैंने ऐसा कोई बयान ही नहीं दिया है, दो महीने पहले शोधकर्ताओं ने जो अनुमान लगाया था, उसके आधार पर तैयारी को लेकर मैंने बातें कही थी, कहा था कि कोरोना संक्रमण से लड़ने स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। सिंहदेव ने कहा कि कुछ लोग मेरे नाम से अफवाह उड़ा रहे हैं ।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक्सपर्ट का आंकलन है कि कोरोना छत्तीसगढ़ में 30 फीसदी तक पहुँच सकता है, मेरा अनुमान 10 फीसदी तक का है, मैं एक्सपर्ट के आंकलन के आधार पर कोरोना के संक्रमण बढ़ने की बात कहते आ रहा हूँ, कोरोना से जंग लड़ने राज्य सरकार पर्याप्त व्यवस्था कर रही है । मैं तो पहले से ही ये बताते आया हूं कि हमारे जो शोधकर्ता है, जो विश्व स्तर के हैं देश के हैं हमारे राज्य के हैं उनके अनुमान हैं उनको आपके सामने रखता हूं. उनके शोध के आधार पर ही हम कुछ तैयारी कर चुके हैं और कुछ कर रहे हैं।
टीएस सिंहदेव ने कहा कि कोरोना जैसे मामले पर मेरे बिना बोले मेरे नाम से कुछ भी न चलाएं, लगातार मेरे पास फ़ोन आ रहा है कि कुछ लोग सोशल मीडिया में मेरे नाम से करोना से 6 हजार लोगों के मरने की ख़बर चलाए जा रहे हैं, वे ऐसा न करें । कोरोना संकट के समय ऐसी खबरों से बचना चाहिए ।
Author Profile
Latest entries
अपराध15/05/2026रात्रि गश्त में पुलिस को सफलता : स्कूटी की डिक्की से चाकू और कैची बरामद, दो युवक गिरफ्तार…
अपराध15/05/2026फर्जी पुलिस बन हाईवे पर लूट: ट्रक चालक को जेल भेजने की धमकी देकर 9 बोरी तंबाखू और नकदी ऐंठने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/05/2026सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद…
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
