बिलासपुर पुलिस ने दिया हुक्का बार में दबिश… शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गयी कार्यवाही… नशे के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान…
अक्टूबर, 23/ 2021, बिलासपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2 दिन पहले पुलिस अधिकारीयों की बैठक लेकर प्रदेश के सभी जिलों में चल रहे हुक्का बार को लेकर नाराजगी जाहिर की थी मीटिंग में नशे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश सीएम ने अभी पुलिस अधीक्षकों को दिए जिसके बाद राजधानी के कई हुक्का बारों में छापा मारा गया इसी कड़ी में शनिवार की शाम बिलासपुर में भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश पर हुक्का बार मे पुलिस ने दबिश देकर कार्यवाही की है।
इस अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यवाही की गयी इस दौरान शहर के निम्न हुक्का बार में थाना प्रभारी व सीएसपी द्वारा दबिश दी गयी।

हुक्का बार जिन पर हुई कार्यवाही…
1) शिवा इन चकरभाठा थाना, 2) कोका लॉन्ज तोरवा थाना, 3) लिग्रीक तोरवा थाना, 4) ब्लैक बैरी तोरवा थाना, 5)सिल्वर ऑक सिविल, 6) ब्लेक जैक तारबाहर थाना, 7) एमिगोस तरबाहरथाना,
8) नटराज तारबाहर थाना, 9)रॉयल पार्क सिविल लाइन थाना, 10)प्लेटिनियम सिविल लाइन थाना, 11)वायरस कैफ़े कोतवाली थाना, 12)कोलकाता रेस्टोरेन्ट कोतवाली थाना, 13)एडिक्सन कैफे सिविल लाइन थाना, 14)वेलहल्ला रेस्टोरेंट सिविल लाइन थाना, 15)हैंगओवर कैफे सिविल लाइन थाना।

दबिश के दौरान थाना तारबाहर के पुराना बस स्टैंड स्थित ब्लेक जैक हुक्का बार एवं सिविल लाइन के वेलहल्ला रेस्टोरेंट में नशीला हुक्का युवाओं को पीने दिया जा रहा था जिस पर तारबाहर पुलिस ने संचालक व मैनेजर एवं सिविल लाइन पुलिस ने मैनेजर के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत मामला कायम करते हुए कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन पर की गई कार्यवाही…
1) संचालक (ब्लेक जैक)- विशाल महंत पिता केशव महंत उम्र 20 वर्ष निवासी दरबार लाज, तेलीपारा,बिलासपुर
2) मैनेजर (ब्लेक जैक) – अवी श्रीवास्तव पिता सागर श्रीवास्तव उम्र 20 वर्ष निवासी- मगरपारा चौक बिलासपुर
3) मैनेजर (वेल्हल्ला रेस्टोरेंट) – मनीष छेतानी पिता स्व दिलीप छेतानी 28 वर्ष सिन्धी कालोनी सिविल लाइन।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
