
बिलासपुर // कोर्ट परिसर से फरार हत्या के आरोपी को पकड़ने में पुलिस की सक्रियता काम आयी,पुलिस फरार आरोपी की तलाश में रातभर जुटी रही और सुबह आरोपी को उसके ससुराल बिरकोना से आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी वहां सुबह सुबह गया था जैसे ही वह ससुराल पंहुचा पहले से घात लगाए बैठी पुलिस ने उसे धरदबोचा ।
बतादें की बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी गुरुवार को कोर्ट परिसर से अचानक गायब हो गया। दरअसल जेल पुलिस ने उसे सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश किया था । जहां उसने पुलिस को चकमा देकर फरार होने की योजना बनाई और इसमें सफल भी रहा। फरार आरोपी का नाम छन्नू उर्फ़ परमेश्वर है जिस पर अभी हाल में ही पंचायत चुनाव के बाद वोट नही डालने की बात पर एक व्यक्ति को जिंदा जला देने का आरोप है। इस पूरे मामले में बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। थाना प्रभारी प्रवेश तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार फरार आरोपी की तलाश के लिए टीम बना कर रातभर अलग अलग जगहों पर खोजबीन की जा रही थी,टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी की आरोपी बिलासपुर के बिरकोना अपने साले के मकान में छुपा हुआ है,खबर मिलते ही टीम ने छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पहले भी हो चुका है फरार ..
रामेश्वर उर्फ छन्नू का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है । उसे छेड़खानी के मामले में भी गिरफ्तार किया गया था। लेकिन दो बार वह भागने में कामयाब हो चुका है। उसके बाद भी उसे पेशी में ले जाने में लापरवाही बरती गई। हालांकि कोर्ट परिसर से आरोपी के भागने की यह पहली घटना नही है पूर्व में भी कई बार अलग अलग मामलो में पेशी के लिए लाए गए कैदी फरार हो चुके है बाद में पकड़े भी गए है लेकिन बावजूद इसके छन्नू का फरार होने पुलिस की लापरवाही को उजागर करता है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़17/06/2026बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्यों में तेजी लाकर 15 दिनों में मांगी प्रगति रिपोर्ट
बिलासपुर16/06/2026बिलासपुर में अपराध का खूनी चेहरा,, एक दिन में दो- दो हत्याएं और कई सवाल,, वारदात के बाद गिरफ्तारी लेकिन बढ़ते अपराध पर कब कैसे लगेगी लगाम ?…
बिलासपुर16/06/2026बिलासपुर के हॉकी सितारे अवि मानिकपुरी को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि… बिलासपुर, छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : विजय केशरवानी…
Uncategorized16/06/2026करोड़ो का मल्टीलेवल पार्किंग बना सफेद हाथी… सड़क पर पार्क हो रही गाड़ियां… कार्यवाई का भी डर नही… निगम प्रशासन और यातायात को मुह चिढ़ाती तस्वीर…
