जिले में 64 नालों का हो रहा सरंक्षण और सुधार ,,
सिंचाई के साथ भू जल स्तर में होगी वृद्धि ,,

बिलासपुर // नरवा विकास कार्यक्रम के तहत् बिलासपुर एवं गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के 64 नालों का सुधार एवं सरंक्षण का कार्य हो रहा है। नालों के उपचार से 223 ग्राम पंचायतों में सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और भू जल स्तर में वृद्धि होगी।

नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना के तहत् नाला विकास कार्यक्रम में द्वारा नालों में चेक डेम, बोल्डर चेक डेम, गेबियन संरचना, स्टॉप डेम आदि संरचानाएं बनायी जा रही है। इन नालों का केचमेन्ट एरिया 119367.54 हैक्टेयर है। नालों के पुर्नाेद्धार के लिए 1907 कार्यों का डी.पी.आर स्वीकृत किया गया है। इन कार्या में 3040.14 लाख रूपए खर्च होगें।अभी तक 455 कार्य पूर्ण हो गये है और 381 प्रगति पर है। वन विभाग द्वारा केम्पा मद से 140.76 किलोमीटर लम्बाई के विभिन्न नालों के सुधार के लिए डी.पी.आर तैयार किया गया है। इसी तरह पंचायत व ग्रामीण विकास द्वारा मनरेगा के तहत् 429.85 किलोमीटर लम्बाई के विभिन्न नालों का सुधार कार्य कराया जा रहा है। उपचारित किये जा रहे नालों में 39 बिलासपुर जिले के और 25 नाले गौरला, पेण्ड्रा, मरवाही जिले के है ।
Author Profile
Latest entries
अपराध21/09/2026जुआ फड़ में पुलिस की रेड, 4 लाख से ज्यादा रकम जप्त, 9 जुआरी गिरफ्तार…
बिलासपुर21/09/2026बिदर त्योहार के दौरान भड़की हिंसा, दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट; एक युवक की मौत, पिता-बड़ा भाई गंभीर
बिलासपुर21/09/2026हैवंस पार्क में देर रात युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा नशे की हालत में महिला स्टाफ से विवाद, चिल्लाने और मारपीट की कोशिश का वीडियो वायरल; बार संचालन और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर20/09/2026बर्थडे सेलिब्रेशन में जनसुविधा का ध्यान, अमर अग्रवाल ने की सहयोग की अपील, उचित स्थान पर ही बैनर-पोस्टर लगाने की अपील, निवास के सामने नहीं लगेगा कोई होर्डिंग…
