बिलासपुर // पशु चिकित्सा विभाग द्वारा दी जाने वाली समस्त सेवाएं, पशु प्रजनन प्रक्षेत्र, गौशालायें, केन्द्रीय वीर्य संग्रहालय एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवाएं अत्यावश्यक सेवाओं में सम्मिलित की गई हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं जैव प्रौद्योगिक विभाग के निर्देशानुसार दूध उत्पादन के बूथ, मीट, मछली एवं जानवरों के चारे संबंधित दुकानों तथा पशु चिकित्सा विभाग के स्टाफ अत्यावश्यक सेवाओं में सम्मिलित है। इनको लॉक डाउन से मुक्त रखा गया है।
संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें बिलासपुर ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम हेतु 21 दिनों के लॉकडाउन अवधि में आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों सहित जिले के समस्त पशु चिकित्सालय, औषधालय, कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र, उप-केन्द्र, ग्राम खंड, अधीनस्थ संस्थाएं, पशु प्रजनन, कुक्कुट, बकरी पालन प्रक्षेत्र, गौशालायें, केन्द्रीय वीर्य संग्रहालय, मिल्क बूथ, पशु, कुक्कुट आहार विक्रय केन्द्रों और पशु, कुक्कुट औषधि केन्द्रों की परिवहन व्यवस्था नियमित रूप से संचालित होंगी। इस सम्बन्ध में पशु चिकित्सा विभाग के अमले को निर्देश जारी कर दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
अन्य19/05/2026बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद… बीएमसी में एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इलाज हुआ किफायती और आसान…
बिलासपुर19/05/202620 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी, आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रशासन अलर्ट,, जन औषधि व सरकारी मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे…
प्रशासन19/05/2026प्रदेशभर में रेत चोरों पर कार्रवाई तेज,, शिवनाथ नदी से तीन मशीनें जब्त,, मैदानी अमला लगातार कर रहा निगरानी…
बिलासपुर18/05/2026बिलासपुर में पूर्व मंत्री उमेश पटेल का बड़ा बयान,, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी,, मोदी राज में किसान, व्यापारी और गृहिणियां सबसे ज्यादा परेशान,, उमेश पटेल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
