बिलासपुर // कलेक्टर डॉ. संजय अलंग द्वारा नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में कृषकों को होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिये कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-45 में कृषक हेल्प लाइन नंबर 07752-250084 प्रारंभ किया गया है। जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में बी.एल.कंवर प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा मोबाईल नंबर 9630206982 एवं कृषि विभाग के नोडल अधिकारी के रूप में अनिल कौशिक सहायक संचालक कृषि बिलासपुर मोबाईल नंबर 7987152703 व उद्यान विभाग के नोडल अधिकारी के रूप में रामजी चतुर्वेदी मोबाईल नंबर 9424158301, 7772939814 को नियुक्त किया गया है।
हेल्प लाइन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह 10.30 से सायं 5.30 बजे तक लगाई गई है। यहां 1 अप्रैल को डी.के.नेताम, आर.के.जगत, 2 अप्रैल को ए.के.आहिरे, , 3 अप्रैल को जमुना प्रसाद उदय, आर.के.जगत, 4 अप्रैल को भरत बर्मन, डी.एस.तोमर, 5 अप्रैल को के.एन.साहू, डी.एस.तोमर, 6 अप्रैल को अमीत कुमार ठाकुर, डी.एस.तोमर, 7 अप्रैल को वैभव चक्रदेव, कु.ज्योत्सना तोमर, 8 अप्रैल को श्री आशीष शर्मा, कु.ज्योत्सना जोगी, 9 अप्रैल को लाकेश कुमार शर्मा, कु.ज्योत्सना जोगी, 10 अप्रैल को नरेश बघेल, श्री पुष्पराज खरे, 11 अप्रैल को कुंज बिहारी पात्रे, पुष्पराज खरे, 12 अप्रैल को के.एम.तिवारी, आर.के.जगत, 13 अप्रैल को ओ.पी.सिंह, आर.के.जगत, 14 अप्रैल 2020 को श्री डी.एस.राज एवं श्री आर.के.जगत की ड्यूटी लगाई गई है।
उक्त कर्मचारी समयावधि में जिला स्तरीय हेल्प लाईन कक्ष में उपस्थित रहेंगे। ड्यूटी के दौरान कृषकों के द्वारा सुविधा मांगी जाने, सूचना प्राप्त होने पर संबंधित पंजी में दर्ज करते हुए उसकी जानकारी नोडल अधिकारी को देंगे। नोडल अधिकारी विभागवार प्राप्त हो रही समस्याओं का यथासंभव निराकरण कर कृषकों को अवगत करायेंगे। समस्या का सार्थक निदान न होने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों से समन्वय कर किसानों से प्राप्त समस्याओं का निराकरण करेंगे।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/11/2026टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
