रायपुर // बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने सदन में ” एनएच 130 रायपुर- बिलासपुर फोरलेन ” सड़क में हो रहे लगातार हादसे को गंभीरता से लेते हुए इस मामले को सदन में ध्यानाकर्षण कराया है उन्होंने कहा की –“ यहाँ सड़क नही.. गड्डे हैं.. लगातार हादसे हो रहे हैं .. पाँच साल में मौत के आँकड़े बताइए ” इस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा- “हमारे पास तीन साल का आँकड़ा है जिसमें 129 मौतें दर्ज है.. सड़क एन एच की है.. राज्य सरकार इसमें कुछ नहीं कर सकती” इस जवाब के बाद विधायक शैलेश पांडेय ने आपत्ति की और कहा- “मरने वाले तो हमारे राज्य के हैं न.. इस प्रदेश के ही तो हैं.. हम उन्हें सुरक्षा कैसे दें.. गड्डों में तब्दील सड़क की वजह से हादसे हैं..यह NH की सड़क नही.. मौत की सड़क है” इस मसले पर विपक्ष ने भी चिंता जताई। अंतत: इस मसले को लेकर PWD मंत्री ने ताम्रध्वज साहू ने घोषणा की – “इस सड़क की हमारे तकनीकी विशेषज्ञों की टीम जाँच करेगी और रिपोर्ट को हम केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को भेजेंगे.. चिट्टी तथ्यात्मक आँकड़ों के साथ कड़े अंदाज़ की होगी.. इस सड़क पर पुलिस की लगातार मौजूदगी रहेगी।
इसके साथ ही विधायक शैलेश पांडेय ने भोजपुरी टोल टैक्स नाके को लेकर भी विधानसभा में ध्यानाकर्षण में उठाएंगे मामला भोजपुरी टोल टैक्स नाके में आये दिन वाहन चालकों से गुंडागर्दी और अवैध वसूली की जा रही है जिसकी कई बार शिकायते हो चुकी है लेकिन अब तक शिकायत पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नही होने से आम जनता परेशान हो रही है। बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडेय ने इसे गंभीर मुद्दा बताया है जिसे सदन में ध्यानाकर्षण कराया जाएगा ।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
